विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भारत और इनके पेंडिंग...', इन सिंगर्स को Padma Awards न मिलने पर भड़के Sonu Nigam

Published: Mon, 27 Jan 2025 03:27 PM (IST)

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत सरकार ने पद्म अवॉर्ड्स (Padma Awards 2025) की घोषणा कर दी है। ...और पढ़ें

सोनू निगम ने पद्म अवॉर्ड्स 2025 पर निकाला गुस्सा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सोनू निगम ने पद्म अवॉर्ड्स 2025 पर निकाला गुस्सा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पद्म अवॉर्ड्स 2025 की विनर्स लिस्ट जारी
  2. सोनू निगम का पद्म अवॉर्ड्स पर फूटा गुस्सा
  3. सिंगर्स को अवॉर्ड्स न मिलने पर उठाया सवाल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संगीत जगत में अपनी आवाज का लोहा मनवाने वाले दिग्गज गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) सिर्फ अपने सदाबहार गानों के लिए नहीं बल्कि कई बार अपने बयान के लिए लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। हाल ही में, उन्होंने पद्म अवॉर्ड्स पर सवाल उठाया है।

भारत सरकार हर साल देश के प्रति योगदान देने वाले दिग्गजों को पद्म अवॉर्ड्स से सम्मानित करती है। इस साल 26 जनवरी को पद्म अवॉर्ड्स की विनर लिस्ट (Padma Awards 2025 Winners List) जारी की। सिनेमा जगत के कई दिग्गज सितारों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मगर इस लिस्ट से सोनू निगम खुश नहीं हैं।

पद्म अवॉर्ड्स पर भड़के सोनू निगम

सोनू निगम इस साल पद्म अवॉर्ड्स की विनर्स लिस्ट देखकर गुस्सा हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सवाल उठाते हुए उन सिंगर्स का जिक्र किया है जिन्हें संगीत जगत में उम्दा काम करने के बावजूद पद्म अवॉर्ड्स से सम्मानित नहीं किया गया है। सोनू निगम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, "दो ऐसे सिंगर्स जिन्होंने पूरी दुनिया के सिंगर्स को इंस्पायर किया है। एक को तो हमने पद्म श्री में निपटा दिया, जो हैं मोहम्मद रफी साहब। एक हैं, जिन्हें पद्म श्री भी नसीब नहीं हुआ, वो हैं किशोर कुमार जी। मरणोपरांत अवॉर्ड मिल रहे हैं ना।"

यह भी पढ़ें- 'आप आया मत करो...', राजस्थान के CM पर भड़के Sonu Nigam, शो बीच में छोड़कर जाने पर निकाला गुस्सा

Sonu Nigam

Sonu Nigam - Instagram

इन्हें अवॉर्ड न मिलने पर उठाया सवाल

सोनू निगम ने और सिंगर्स का नाम लिया है जिन्हें अभी तक कोई पद्म अवॉर्ड नहीं मिला है। सिंगर ने कहा, "और जो हैं भी उनमें से अल्का याग्निक जी, इतना लंबा और कमाल का करियर रहा है, उन्हें कुछ नहीं मिला अभी तक। श्रेया घोषाल, बहुत समय से अपनी कला का लोहा मनवा रही हैं, उनको भी मिलना चाहिए। सुनिधि चौहान, उन्होंने भी एक पूरे जेनरेशन को इंस्पायर किया है अपनी अलग सी आवाज से। उन्हें भी कुछ नहीं मिला अभी तक।" सोनू निगम ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "भारत और इनके पेंडिंग पद्म अवॉर्ड्स।" 

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

किन्हें मिला पद्म अवॉर्ड्स?

पद्म विभूषण पाने वाले सितारे...

  • शारदा सिन्हा
  • लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम
  • कुमुदिनी रजनीकांत लखिया

पद्म भूषण पाने वाले सितारे...

  • नंदमुरी बालकृष्ण
  • अजित कुमार
  • अनंत नाग
  • शेखर कपूर
  • जतिन गोस्वामी
  • पंकज उधास
  • शोभना शोभना

पद्म श्री पाने वाले सितारे...

  • अरिजीत सिंह
  • अशोक लक्ष्मण सराफ
  • अश्विनी भिड़े देशपांडे
  • बैरी जॉन
  • बेगम बातूल
  • भरत गुप्त
  • भेरू सिंह चौहान
  • दुर्गा चरण रणबीर
  • फारूख अहमद मीर

यह भी पढ़ें- Padma Awards 2025: 'इसकी उम्मीद नहीं थी...', पद्म भूषण पाकर हैरान हुए शेखर कपूर, अदनान ने PM मोदी को कहा धन्यवाद