Sonu Nigam का वो गाना, 27 सालों से रोमांटिक सॉन्ग में सबका 'बाप', प्यार का पाठ पढ़ाता है गीत
गायक सोनू निगम ने 27 साल पहले एक कालजयी रोमांटिक सॉन्ग गाया था, जो आज भी खूब सुना जाता है।

सोनू निगम का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
सोनू निगम का कल्ट रोमांटिक सॉन्ग
इस फिल्म से रखता है नाता
27 साल पहले रिलीज हुआ था गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनू निगम हिंदी सिनेमा के दमदार गायक में से एक हैं। 90 के दशक से लेकर अब तक बतौर गायक श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाने वाले सोनू हर किस्म के गीतों को बखूबी गाना जानते हैं। लेकिन जब बात रोमांटिक सॉन्ग की आती है तो उसमें गायक का कद थोड़ा और ऊंचा हो जाता है।
इसी आधार पर आज हम आपको सोनू निगम (Sonu Nigam) के एक ऐसे ही कल्ट रोमांटिक सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 27 सालों से फैंस का फेवरेट बना हुआ है। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने का बारे में जिक्र किया जा रहा है-
सोनू निगम का कल्ट सॉन्ग
बतौर सिंगर सोनू निगम ने कई हिंदी फिल्म और सोलो म्यूजिक एल्बम के लिए यादगार गीत गाए हैं। इसी तर्ज पर साल 1999 में सोनू निगम ने सुपरस्टार अक्षय कुमार और अभिनेत्री प्रीति जिंटा की फिल्म संघर्ष के लिए एक रोमांटिक सॉन्ग गाया था, जो आज कालजयी माना जाता है। उस गाने के बोल थे- मुझे रात दिन बस... (Mujhe Raat Din Bas)।
यह भी पढ़ें- 34 साल पुराने दर्दभरे पाकिस्तानी गाने ने बदल दी थी Sonu Nigam की किस्मत, ब्रेकअप एंथम पर आज भी रोते हैं आशिक

जी हां संघर्ष फिल्म का ये प्यार भरा गीत आज भी सबका फेवरेट माना जाता है। अगर आप भी किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो सोनू निगम का ये गीत उस मामले में कारगार साबित होगा। सही मायनों में कहा जाए तो मुझे रात दिन बस... प्यार का असली पाठ पढ़ाता है।
-1785664249963.jpg)
इस गीत को सोनू निगम ने अपनी मधुर आवाज में गाकर अमर किया है। इसके अलावा संघर्ष के इस रोमांटिक गीत को संगीतकार जतिन और ललित पंडित की जोड़ी ने म्यूजिक दिया था, जबकि इसके लिरिक्स समीर द्वारा लिखे गए थे। इस तरह से संघर्ष का मुझे रात दिन बस... बनकर तैयार हुआ था।
इस एक्टर पर फिल्माया था ये गीत
आपको ये जानकर हैरानी होगी की सोनू निगम की आवाज में संघर्ष का मुझे रात दिन बस... सुपरस्टार अक्षय कुमार पर नहीं फिल्माया गया था, जबकि वह इस मूवी के लीड एक्टर थे। मालूम हो कि संघर्ष में सपोर्टिंग रोल में एक्टर अमन वर्मा भी मौजूद रहे, जो प्रीति जिंटा से प्यार करते थे। ऐसे में ये रोमांटिक गाना अमन और प्रीति फिल्माया गया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।