'जब मुझ पर लगा बैन...' Sonu Nigam का छलका दर्द, सिंगर्स के हक की लड़ाई लड़ने पर गायक के साथ हुआ था ऐसा
गायकों के कॉपीराइट और रॉयल्टी अधिकारों के लिए आवाज उठाने के बाद सोनू निगम को बॉलीवुड के बड़े बैनर्स ने ...और पढ़ें
-1785660107003_m.webp)
जब सोनू निगम ने उठाई थी सिंगर्स के लिए आवाज
HighLights
जब सोनू निगम ने उठाई थी सिंगर्स के लिए आवाज
सिंगर को बड़े बैनर्स ने कर दिया था बैन
सोनू निगम ने कर दिया था खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनू निगम हमेशा से अपनी बात खुलकर कहने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर में से एक के बारे में बात की। अपने सफर को याद करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे गायकों के कॉपीराइट और रॉयल्टी अधिकारों के लिए आवाज उठाने से चुनौतियां तो आईं, लेकिन इससे म्यूजिक इंडस्ट्री में बदलाव भी आए।
जब सोनू निगम ने उठाई थी गायकों के लिए आवाज
एक इंटरव्यू में सोनू निगम (Sonu Nigam) ने उस समय के बारे में बात की जब उन्होंने कलाकारों के अधिकारों के लिए आवाज उठानी शुरू की थी। उन्होंने कहा कि उनके इस फैसले का असर कुछ बड़े म्यूजिक लेबल्स के साथ उनके काम पर पड़ा, लेकिन उनका मानना है कि इस लड़ाई से बाद में गायकों के लिए एक बेहतर सिस्टम बनाने में मदद मिली।
यह भी पढ़ें- 64 साल पुराने Mohammed Rafi के गीत से बना Sonu Nigam का ये सदाबहार गाना! रोमांटिक कल्ट सॉन्ग आज भी है सुपरहिट
करियर के पीक के बारे में की सिंगर ने बात
इस दौर से पहले के अपने सफल सालों के बारे में बात करते हुए सोनू ने कहा, 'मेरा भी समय आया, फिर बीत गया, और अब वह समय फिर से लौट आया है। यह सब समय की बात है। जब मैं अपने करियर के पीक पर था, तो लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया। मैं एल्बम रिलीज कर रहा था, लोग उनके लिए दीवाने हो रहे थे, और मेरे पोस्टर तक बिकते थे'।
बड़े म्यूजिक लेबल ने सोनू को किया था बैन
इसके बाद सिंगर ने उस समय के बारे में बात की जब उन्होंने कॉपीराइट के मुद्दों पर बात करना शुरू किया था। उन्होंने दावा किया कि इससे बड़ी म्यूजिक कंपनियों के साथ उनके रिश्ते पर असर पड़ा। उन्होंने बताया, 'फिर मैंने कॉपीराइट का मुद्दा उठाया। कुछ बड़े बैनर्स ने मुझ पर बैन लगा दिया और कहने लगे, 'वह तो एक्टिविस्ट बन गया है।'
बैन के बाद सोनू ने नहीं मानी हार
सोनू ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि उनके इस रुख की वजह से उनके करियर में इतनी मुश्किल स्थिति पैदा हो जाएगी। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझ पर बैन लग जाएगा। मुझे लगा था कि हम आखिरकार इस मुद्दे को सुलझा लेंगे, लेकिन हालात और बिगड़ते ही गए। जब मैंने देखा कि मेरे लिए रास्ते बंद हो रहे हैं, तो मुझे एहसास हुआ कि भले ही वे मुझे गाने देना बंद कर दें, लेकिन वे मुझे स्टेज पर परफॉर्म करने से कभी नहीं रोक सकते'।
सोनू निगम के पॉपुलर सॉन्ग्स
सोनू निगम के पॉपुलर गानों में कल हो ना हो, अभी मुझमें कहीं, सूरज हुआ मद्धम, साथिया, दीवाना तेरा, मैं अगर कहूं शामिल हैं। उन्होंने 90 के दशक से लेकर अब तक कई मशहूर और मेलोडियस गानों को आवाज दी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।