विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूसरी बार Sonam Kapoor बनीं मां, बेटे के जन्म के बाद शेयर किया पहला पोस्ट

Published: Mon, 30 Mar 2026 08:00 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) दूसरी बार मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने बेबी ब्वॉय के जन्म के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है।

दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर। फोटो क्रेडिट- एक्स

दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. सोनम कपूर ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत

  2. 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम

  3. सोनम कपूर ने शेयर किया पहला पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कपूर और आहूजा परिवार में फिर से बच्चे की किलकारियां गूंजी है। तीन साल बाद सोनम दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है।

सोनम कपूर ने बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) संग शादी के चार साल बाद एक बेटे का स्वागत किया था। वह साल 2022 में पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने अपने पहले बच्चे का नाम वायु रखा है। अब सोनम दूसरी बार मां बनी हैं और उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया है।

दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर

सोनम कपूर ने 29 मार्च को बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने बेटे के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों को खुशखबरी दी। पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, "बेहद कृतज्ञता और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज यानी 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक नन्हे बेटे का स्वागत हुआ है।"

नए चैप्टर के लिए एक्साइटेड एक्ट्रेस

सोनम कपूर ने आगे लिखा, "हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल भी एक बेहद खूबसूरत तरीके से और बढ़ गया है। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है और हम इस अनमोल नई जान के लिए खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस करते हैं जिसने हमारे घर को खुशियों और आशीर्वाद से भर दिया है। हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए ईश्वर के आभारी हैं।"

यह भी पढ़ें- 'मॉम-टू-बी' Sonam Kapoor ने अनारकली सूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, 40 की उम्र में दोबारा हैं प्रेग्नेंट

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

सेलेब्स ने दीं बधाइयां

सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी सोनम कपूर और आनंद आहूजा को दूसरी बार माता-पिता बनने के लिए ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। बिपाशा बसु, अनुराग कश्यप, शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, हुमा कुरैशी, स्वरा भास्कर, काजल अग्रवाल, दीया मिर्जा जैसे सेलेब्स कपल को कमेंट बॉक्स में बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor की गोदभराई में पिता अनिल कपूर की स्टाइलिश एंट्री, कई बॉलीवुड सेलेब्स के बीच छाईं करीना कपूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।