यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोनम दी वेडिंग: चूड़ा सेरेमनी और संगीत के वीडियो के साथ दुल्हे राजा को भी देखिए
सोनम कपूर और आनंद आहूजा आज 8 मई को शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं।

मुंबई। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई मतलब आज होना है। इससे पहले कपूर खानदान द्वारा शादी की रस्म को निभाते हुए कई कार्यक्रम हुए जिसमें मेहंदी, संगीत और चूड़ा सेरेमनी भी हुई। 7 मई की शाम को हुए कार्यक्रम में चूड़ा सेरेमनी हुई।
सोनम कपूर आज अपने दोस्त आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। कपूर और आहूजा परिवार समधी बनने जा रहे हैं। इस मौके को यादगार बनाने के लिए जहां एक ओर रश्म को निभाते हुए कार्यक्रम हो रहे हैं वहीं इन कार्यक्रमों में बॉलीवुड सेलेब्स शिरकत कर रहे हैं। सोमवार की शाम को मेहंदी कार्यक्रम के बाद चूड़ा सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस सेरेमनी का वीडियो अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने अॉफिशियल इंस्टाग्राम से शेयर किया है।
इस वीडियो में सोनम कपूर को देख सकते हैं। सोनम ने खूबसूरत डिजाइनर ड्रेस कैरी की हुई है। सोनम के पास में स्वरा भास्कर मौजूद हैं।
ब्यूटीफुल कपल सोनम और आनंद को इस वीडियो में डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो कुछ समय पहले सोनमकीशादी नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।
यह वीडियो संगीत कार्यक्रम का है।
इस वीडियो में सोनम को डांस करते हुए देखा जा सकता है। सोनम की इस डांस वीडियो देखकर लग रहा है कि वे बहुत खुश हैं और इस मोमेंट को काफी एंजॉय कर रही हैं।
इस वीडियो में सोनम के साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आ रही हैं।
सोनम अपनी शादी के कार्यक्रमों के दौरान शुरुआत से ही काफी एक्साइटेड नजर आई हैं। इस वीडियो में उनका एक्साइटमेंट देखा जा सकता है कि वे जाह्ववी कपूर को लेकर मजाक कर रही हैं।
सोनम के तो आपने कई वीडियो देखे और अब दुल्हे राजा आनंद आहूजा का भी वीडियो देख लीजिए।
आपको बता दें कि, सोनम की वेडिंग के कार्यक्रम में खास तौर से बोनी कपूर की बेटियां जाह्ववी कपूर और खुशी कपूर मौजूद थीं। तस्वीर में देख सकते हैं कि दोनों ने ट्रेडिशनल गेटअप किया हुआ था।
इस मौके पर मशहूर अभिनेत्री रेखा भी मौजूद थीं। इस तस्वीर में रेखा के साथ फराह खान के तीनों बच्चे नजर आ रहे हैं।
चूड़ा सेरेमनी में कटरीना कैफ भी पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें: Starkid: ईशा देओल की बेटी को देख फैंस ने कहा कार्बन कॉपी
यह भी पढ़ें: सोनम कपूर ने अपने होने वाले हसबैंड के साथ किया डांस, देखें वीडियो
गर्ल्स गैंग के साथ बॉयज गैंग भी पीछे नहीं थी। ये सभी परिवार के सदस्य और बॉलीवुड सितारे ट्रेडिशनल गेटअप में नजर आए।
