Move to Jagran APP

Sonam Kapoor: वायु आहूजा ने मां सोनम कपूर संग मनाया पहला क्रिसमस, महीप कपूर ने शेयर की क्यूट तस्वीरें

Sonam Kapoor साल 2022 अपने अंतिम दिनों की तरफ बढ़ रहा है और हर कोई नए साल में कदम रखने के लिए बिलकुल तैयार है। सोनम कपूर के लाडले वायु भी साल 2022 में अपना पहला क्रिसमस का त्यौहार मना रहे हैं। महीप ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की।

By Tanya AroraEdited By: Published: Mon, 26 Dec 2022 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 26 Dec 2022 06:27 PM (IST)
Sonam Kapoor: वायु आहूजा ने मां सोनम कपूर संग मनाया पहला क्रिसमस, महीप कपूर ने शेयर की क्यूट तस्वीरें
Sonam Kapoor Son Vayu Ahuja Celebrates His First Christmas With Family Aunt Maheep Kapoor Shares Cute Photos. Photo Credit/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Sonam Kapoor Celebrates Christmas: साल 2022 खत्म होने वाला है और हम सब जल्द ही नए साल में कदम रखने वाले हैं। साल के अंत से पहले 25 दिसंबर क्रिसमस के त्यौहार को हर कोई धूमधाम से सेलिब्रेट करता है। बॉलीवुड सितारे भी क्रिसमस सेलिब्रेशन में अपने-अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजाते हैं। सोनम कपूर का परिवार भी हर त्यौहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करता है, लेकिन ये साल एक्ट्रेस और उनके परिवार के लिए बेहद खास है, क्योंकि उनके बेटे वायु ने इस साल अपना पहला क्रिसमस सेलिब्रेट किया, जिसकी कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

loksabha election banner

वायु ने मां सोनम कपूर मनाया पहला क्रिसमस

वायु ने मम्मी सोनम कपूर संग अपना पहला क्रिसमस का त्यौहार मनाया, जिनकी कई तस्वीरें वायु की नानी महीप कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। पहली तस्वीर में महीप कपूर बेटे और पति संजय कपूर संग पोज करती हुई दिखाई दीं, तो वही दूसरी तस्वीर में उन्होंने घर की डेकोरेशन की एक तस्वीर शेयर की। अन्य तस्वीर में सोनम कपूर अपने चाचा संजय कपूर और कजिन शनाया कपूर के साथ पोज करती हुई दिखाई दीं। महीप की इन सभी तस्वीरों में सोनम कपूर के लाडले वायु तो कहीं नजर नहीं आए, लेकिन इन तस्वीरों में उनके पहले क्रिसमस का सांता केक बेहद ही प्यारा है। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए महीप कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'क्रिसमस 2022'।

View this post on Instagram

A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor)

इस साल अगस्त में सोनम कपूर ने बेटे का किया था स्वागत

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने इस साल मार्च में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की थी। पहली तस्वीर में वह बड़े ही प्यार से पति आनंद आहूजा की गोदी में लेटी हुई हैं और उन्होंने ब्लैक रंग की ड्रेस पहनी हुई है। सोनम कपूर ने 20 अगस्त 2022 को बेबी ब्वाय को जन्म दिया था। उन्होंने बेटे के जन्म की खुशी फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा था, ' 20.8.2022 में हमने हमारे बेबी ब्वाय का स्वागत किया'। सोनम कपूर कभी अपने पिता अनिल कपूर संग तो कभी भाई हर्षवर्धन संग वायु की मस्ती भरी तस्वीरें शेयर करती हैं। हालांकि उन्होंने अब तक अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: Sonam Kapoor ने वायु को लेकर मीडिया से की खास रिक्वेस्ट, बोलीं- मेरा बेटा आ रहा है प्लीज...

यह भी पढ़ें: Anil Kapoor Birthday Celebration: मीडिया के साथ अनिल कपूर ने मनाया जन्मदिन, काटा केक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.