विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anil Kapoor Birthday Celebration: मीडिया के साथ अनिल कपूर ने मनाया जन्मदिन, काटा केक

By Aditi YadavEdited By:
Published: Sun, 25 Dec 2022 09:19 AM (IST)

अनिल कपूर ने अपना 66वां जन्मदिन देर रात परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। देर रात अनिल कपूर के बंगले में ...और पढ़ें

Anil Kapoor Birthday Celebration, Anil Kapoor, Birthday
Anil Kapoor Birthday Celebration, Anil Kapoor, Birthday

 नई दिल्ली, जेएनएन। Anil Kapoor Birthday Celebration: बॉलीवुड में सबसे फिट अभिनेताओं में से एक अनिल कपूर (Anil Kapoor) का भी नाम शामिल है। उन्होंने शनिवार यानी 24 दिसंबर को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को हुआ था। इस खास दिन पर कपूर परिवार में जश्न का महौल रहा। देर रात अनिल कपूर के बंगले में ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। इस दौरान उनका पूरा परिवार शामिल रहा। इसी बीच एक्टर ने मीडिया के साथ बर्थडे केक भी कट किया।

मीडिया के साथ अनिल कपूर ने काटा केक

अनिल कपूर अपना 66वां जन्मदिन मीडिया फोटोग्राफर्स के साथ भी सेलिब्रेट किया। वियर भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे अनिल अपने घर के बाहर मीडिया के था दो केक कट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान हर कोई हैप्पी बर्थडे कपूर साहब के नारे लगे रहे हैं। एक्टर के चेहरे पर जन्मदिन की खुशी नजर आ रही है। 66 की उम्र में भी एक्टर के चेहरे का ग्लो कम नहीं हुआ।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पत्नी सुनीता कपूर ने लिखा था स्पेशल नोट

इस मौके पर उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने उन्हें स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया था। उन्होंने लिखा, ‘मेरे अमेजिंग हसबैंड को हैप्पी बर्थडे, जो अपने हार्ड वर्क, टैलेंट, स्मार्टनेस और अपने जुनून से मुझे चौंकाना नहीं छोड़ते’। आप जो भी हैं और जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए आपको प्यार करती हूं। जीवन इतना महान है, आप मेरे पति हैं, मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं और मेरे जीवन की रोशनी हैं.. अब तक का सबसे अच्छा साल हो।

सोनम कपूर शेयर की थी खास तस्वीरे

वहीं सोनम कपूर ने भी पापा अनिल को विश कर बेटे की तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने लिखा- पूरी दुनिया में सबसे अच्छे पिता को हैपी बर्थडे। मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं। आप सबसे ज्यादा बेस्ट हैं। आप जो कुछ भी हमारे लिए करते हैं वो कोई नहीं कर सकता। आपकी ब्लेसिंग हम पर हमेशा बनाए रखना। लव यू डैडी और आपकी बेटी होने पर मुझे बहुत गर्व है'।

यह भी पढ़ें- Cirkus Collection Day 2: डूब गई 'सर्कस' की लुटिया, रोहित शेट्टी की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए सिर्फ इतने रुपये

यह भी पढ़ें- Year Ender 2022: मनोरंजन का पैरलल मीडियम है ओटीटी प्लेटफॉर्म, जानें डिजिटल पर डायरेक्ट रिलीज फिल्मों का गणित