विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonam Kapoor: छह महीने का हुआ सोनम कपूर का बेटा, एक्ट्रेस ने शेयर की वायु की फोटो, देखते ही दिल हारे फैंस

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 20 Feb 2023 01:34 PM (IST)

Sonam Kapoor Son सोनम कपूर ने छह महीने पहले बेटे वायु को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने तब से लेकर ...और पढ़ें

File Photo of Sonam Kapoor with Son Vayu
File Photo of Sonam Kapoor with Son Vayu

नई दिल्ली, जेएनएन। सोनम कपूर मां बनने के बाद भी उतनी ही फिट और हेल्दी लगती हैं, जितनी कि वह पहले थीं। उनकी खूबसूरती में भी कोई खास बदलाव नहीं आया है। सोनम ने 2018 में बिजनस मैन आनंद आहूजा से शादी की थी। अगस्त 2020 में उन्होंने वायु को जन्म दिया, जो कि आज छह महीने का हो गया। ऐसे मौके पर एक्ट्रेस ने बेटे की फोटो शेयर की है। साथ ही वायु के वीडियो की छोटी सी झलक भी फैंस को दिखाई है।

छह महीने का हुआ वायु आहूजा

सोनम कपूर ने 20 अगस्त, 2022 को वायु को जन्म दिया था। नामकरण के दिन उन्होंने बेटे का यही नाम रखने की खास वजह भी बताई थी। एक्ट्रेस ने जब से वायु को जन्म दिया है, तब से ही वह कई पोस्ट के जरिये मां बनने की खुशी को जाहिर करती रहती हैं। अब बेटे के छह महीने पूरे होने पर सोनम ने फोटो शेयर की है, जिसमें वायु उनकी गोद में बैठा नजर आ रहा है।

सोनम ने शेयर की वायु के साथ तस्वीर

सोनम ने यलो लाइनिंग आउटफिट पहना है और वायु उनकी गोद में बैठा है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने वायु का वीडियो शेयर किया है। दोनों ही पोस्ट में वायु खेलता नजर आ रहा है। इसमें उनका चेहरा क्लियर तो नहीं है, लेकिन हल्कि सी झलक जरूर देखने को मिल रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

इन पोस्ट को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, 'मेरे वायु के छह महीने। दुनिया का सबसे खूबसूरत काम...मेरी सबसे बड़ी ब्लेसिंग...मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं...तुम्हारे पापा और मैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं मांग सकते।' फैंस ने भी मां-बेटे की तस्वीर पर काफी प्यार लुटाया है।

सोनम कपूर और वायु की फोटो पर कई सेलिब्रिटी फ्रेंड्स ने प्यार लुटाया है। रेड हार्ट इमोजी के साथ फैंस ने उनकी तस्वीर को लाइक किया है। सोनी राजदान से लेकर जोया अख्तर तक, कई नामी लोगों ने मां-बेटे के क्यूट बॉन्ड पर प्यार लुटाया है।

यह भी पढ़ें: Sara Ali Khan: माथे पर तिलक लगाए भोलेनाथ के मंदिर में दिखीं सारा हो रहीं ट्रोल, लोग बोले लानत हो ऐसे लोगों पर

यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant-Adil Khan: आदिल को लेकर राखी का खुलासा, हवालात में पैसों के लिए पूछा तो किया ऐसा बुरा बर्ताव