Sonam Kapoor अलीगढ़ मर्डर पर ट्वीट कर हो गईं ट्रोल, लोगों ने लिखा इतनी असमानता क्यों
अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची ट्विंकल की हत्या पर दुख जताते हुए Sonam Kapoor ने एक ट्वीट किया जिसके बाद से वे ट्रोल हो रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची ट्विंकल की हत्या पर दुख जताते हुए Sonam Kapoor ने एक ट्वीट किया, जिसके बाद से वे ट्रोल हो रही हैं। इसी मुद्दे पर उनकी आईएफटीडीए के डायरेक्टर अशोक पंडित से बहस भी हो गई।
What has happened to baby twinkle is. Heartbreaking and horrific. I pray for her and her family. I also urge people to not make this into a selfish agenda. This is a little girls death, not a reason to spread your hate.
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) June 7, 2019
सोनम ने ट्वीट किया, ट्विंकल के साथ जो हुआ है, भयावह और डरावना है। मैं उसके परिवार के लिए प्रार्थना करती हूं। मैं लोगों से इसे एक स्वार्थी एजेंडा नहीं बनाने का भी आग्रह करती हूं। यह एक छोटी बच्ची की मौत है, न कि अपनी नफरत फैलाने का जरिया।
I am Ashamed, I am Ashamed that Sonam Kapoor’s Makeup Artist, her Photographer, her hairstylist, her dress designer, her Placard guy, her PR manager were not available for her to be Hindustan and Ashamed this morning. Remember It’s heartbreaking and horrific. pic.twitter.com/FHmXh3wIkv— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) June 7, 2019
इसी ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने लिखा कि सोनम कठुआ में हुए रेप और अलीगढ़ में हुए मर्डर के साथ अलग-अलग रवैया अपना रही हैं। वहीं निर्देशक अशोक पंडित ने लिखा- सोनम आपने आसिफा केस में भारत के नैतिक मूल्यों पर सवाल उठाया था। अब ट्विंकल के केस पर आप कह रही हैं कि इसे निजी हित का एजेंडा न बनाएं। इतनी असमानता क्यों। अशोक को जवाब देते हुए सोनम ने लिखा, क्योंकि मैं हिन्दू धर्म को मानती हूं और कर्म में विश्वास रखती हूं। सोनम ने एक अन्य यूजर का जवाब देते हुए लिखा, मैं जानती हूं कि आपके पास मुझे ट्रोल करने के अलावा और भी बेहतर काम होंगे। आपको शांति और प्रेम मिले। आपकी राय के लिए धन्यवाद।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ढाई साल की एक बच्ची की हत्या कर दी गई थी। इस दर्दनाक घटना को लेकर बॉलीवुड आक्रोश में है और कई फिल्मी सितारों ने ट्विट कर इसके खिलाफ आवाज उठाई है। बॉलीवुड सेलेब्स ने नाराजगी जताई है और गुस्सा जाहिर किया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप