विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonali-Karisma Video: हम साथ साथ हैं की प्रीति और सपना एक साथ आईं नजर,  'म्हारे हिवड़ा' गाने पर किया डांस

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 30 Jul 2023 02:07 PM (IST)

Sonali Bendre And Karisma Kapoor Dance करिश्मा कपूर और सोनाली बेंद्रे ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें दोनों एक्ट्रेसेज ...और पढ़ें

Sonali Bhendre And Karisma Kapoor Dance Video
Sonali Bhendre And Karisma Kapoor Dance Video

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Sonali Bendre And Karisma Kapoor Dance: सूरज बड़जात्या की फिल्म हम साथ साथ हैं (Hum Saath Saath Hain) 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कई स्टार्स नजर आए थे, जिसमें सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर शामिल थे। फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी।

इस फिल्म गाने आज भी हिट है। वहीं अब फिल्म की हीरोइन प्रीति और  सपना का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, करिश्मा कपूर और सोनाली बेंद्रे ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों एक्ट्रेसेज अपना 'मिनी रियूनियन' एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।

एक ही फ्रेम में दिखी करिश्मा-सोनाली

करिश्मा और सोनाली ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ वीडियो शेयर किए है। सालों बाद एक साथ दोनों डांस करती नजर आ रही है।  दोनों हम साथ साथ हैं के गाने  'म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर' पर डांस करती नजर आ रही हैं।

सोनाली ने अपने रील वीडियो को कैप्शन दिया, 'इसका रीमेक बनाना पड़ा। पुराने समय की याद आ रही है।' इसी के साथ उन्होंने तब्बू और नीलम को  मिस भी किया। बता दें, वीडियो डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' के सेट का है।  सोनाली बेंद्रे फिलहाल इस शो में जज के रूप में नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

करिश्मा कपूर की आने वाली फिल्म

करिश्मा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द वेबसीरीज 'ब्राउन: द फर्स्ट केस' में नजर आएगी। ये एक बहुत ही मशहूर बुक 'सिटी ऑफ डेथ' पर बेस है। इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में करिश्मा कपूर एक जासूस का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं।

'ब्राउन: द फर्स्ट केस' को अभिनय देव प्रोड्यूस कर रहे हैं। अदाकारा ने तीन साल पहले आई वेब सीरीज (Web Series) 'मेंटलहुड' से ओटीटी वर्ल्ड (OTT World) में कदम रखा था। अब एक बार फिर से अपना जलवा दिखाने आ रही हैं।