विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indias Best Dancer 3: सोनाली बेंद्रे व टेरेंस लुईस ने बारिश के गानों पर डांस कर स्टेज पर लगाई आग, देखें वीडियो

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Fri, 30 Jun 2023 07:36 PM (IST)

Indias Best Dancer 3 Video इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 में कई प्रतियोगी भाग ले रहे है। इस बीच अब ...और पढ़ें

Indias Best Dancer 3 Video, Sonali Bendre Terence Lewis
Indias Best Dancer 3 Video, Sonali Bendre Terence Lewis

नई दिल्ली, जेएनएन। Indias Best Dancer 3: सोनाली बेंद्रे और टेरेंस लुईस ने इंडिया बेस्ट डांसर सीजन 3 में बारिश के गानों पर धमाकेदार डांस किया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 में बारिश स्पेशल सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस पर सभी लोग अपने बचपन की यादें ताजा करते नजर आते हैं।

सोनाली बेंद्रे और टेरेंस लुईस ने किस गाने पर शानदार डांस किया है?

इस बीच, सोनाली बेंद्रे और टेरेंस लुईस ने भी एक गाने पर शानदार डांस किया है। दोनों ने 'सावन बरसे' गाने पर डांस किया है। उनकी डांसिंग देखकर वहां पर उपस्थित सभी लोग दंग हो गए। इस अवसर पर 'बरसातें: मौसम प्यार का' का प्रमोशन करने शिवांगी जोशी और कुशल टंडन भी आए थे। यह दोनों का आगामी शो है जो कि 10 जुलाई से शुरू हो रहा है। बरसातें से कुशल टंडन 6 वर्षों के बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 का निर्माण कौन कर रहा है?

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 का निर्माण फ्रेम प्रोडक्शन कर रही है। वहीं, शो को गीता कपूर, टेरेंस लुईस और सोनाली बेंद्रे जज करते हैं। वहीं, इसे जय भानूशाली होस्ट करते हैं। यह शो शनिवार और रविवार रात 8:00 आता है। सोनाली बेंद्रे फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैं। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। उन्होंने कई कलाकारों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टेरेंस लुईस कोरियोग्राफर है। उन्होंने कई फिल्मों के गाने कोरियोग्राफ किए हैं। वह काफी फेमस कोरियोग्राफर है। वह टीवी पर एक जाना-माना नाम है।

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 कैसा शो है?

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 टीवी पर काफी लोकप्रिय शो है। यह 8 अप्रैल से शुरू हुआ है। तब से यह दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो का फॉर्मेट फैंस को काफी अच्छा लगता है। इसमें डांसर अपने शानदार डांस स्टेज पर दिखाते हैं। वह ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हैं। इसमें बॉलीवुड, कंटेंपरेरी, हिप हॉप, लिरिकल, ब्रेकिंग, इंडियन क्लासिकल जैसे डांस फॉर्म दिखाए जाते हैं। प्रतियोगी जजों को इंप्रेस करने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। इनमें से किसी एक को ही विजेता चुना जाता है।