विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरे पास ज्यादा ऑप्शन नहीं हैं', Raakh एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने बताया सबसे कड़वा सच, बोलीं- 'यही जिंदगी है'

By Digital DeskEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 09 Jul 2026 05:15 PM (IST)

सोनाली बेंद्रे अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज 'राख' को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड स्टार्स ...और पढ़ें

सोनाली बेंद्रे ने बताया बॉलीवुड का कड़वा सच/ फोटो- Instagram

सोनाली बेंद्रे ने बताया बॉलीवुड का कड़वा सच/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। सितारों के साथ आने वाले भारी भरकम आंट्राज (उनके साथ रहने वाले मैनेजर, मेकअप, हेयर आर्टिस्ट, कुक जैसे लोगों की टीम) पिछले काफी समय से चर्चा में है। कई फिल्मकार और कलाकार सितारों के साथ आने वाले बड़े आंट्राज और उस पर होने वाले फिजूलखर्ची पर सवाल उठा चुके हैं।

अब सरफरोश और दिलजले फिल्मों की अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने भी इस पर बोला है। इतना ही नहीं, 'राख' एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने फिल्मों के बदलते दौर और काम को लेकर आ रही मुश्किलों पर भी खुलकर बात की है। 

'मुझे बहुत बड़ी टीम साथ लेकर चलना पसंद नहीं'

सोनाली बेंद्रे ने बड़ी टीम साथ लेकर चलने पर कहा, मुझे बहुत बड़े आंट्राज पसंद नहीं हैं। हालांकि, हर किसी की अपनी अलग आवश्यकताएं होती हैं। अगर मुझे अपने साथ एक निश्चित संख्या में आंट्राज की आवश्यकता होती है, जो सिर्फ मेरे लिए होगी तो मुझे उसका खर्च उठाने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। बड़ी टीम मेरी अपनी जरूरत है। ऐसे में मुझे उसका खर्च भी उठाना चाहिए।"

_ - 2026-07-09T170408.379

'मेरे पास बहुत सारे विकल्प नहीं हैं'-सोनाली बेंद्रे

हालिया प्रदर्शित वेब सीरीज राख के लिए खूब सराहना बटोर रहीं सोनाली इन दिनों काम चुनने की अपनी प्राथमिकताओं पर कहती हैं, "मुझे इतने भी विकल्प नहीं मिल रहे हैं कि अपने पैमाने बनाऊं, जो भी आता है, उसी में से चुनती हूं। यही तो जिंदगी की वास्तविकता है। वेब सीरीज राख के बाद मुझे इंडस्ट्री के अच्छे अच्छे फिल्मकारों और लेखकों के मैसेज आए। हो सकता है परिस्थितियां थोड़ी बदल जाएं और अब वे मुझे अलग-अलग भूमिकाओं में देखना शुरू करें।

_ - 2026-07-09T170616.726

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे, माधुरी दीक्षित, काजोल और करिश्मा कपूर की तरह की लगातार ओटीटी की दुनिया को एक्सप्लोर कर रही हैं। उन्होंने खुद को न सिर्फ ओटीटी और फिल्मी दुनिया तक सीमित रखा है, बल्कि वह टीवी पर होस्टिंग और शोज जज भी करती हैं। उन्होंने साल 2025 में रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' होस्ट किया था। अब वह इसके दूसरे सीजन के साथ जल्द ही टीवी पर फिर से लौट सकती हैं।

यह भी पढ़ें- 'रज्जो' के हिंसक किरदार में ऐसे डूबे रमनदीप यादव, खराब हुई मेंटल हेल्थ; सेट पर महिलाएं भी खाने लगी थीं खौफ!

यह भी पढ़ें- Raakh: खूंखार विलेन 'बाबू' ने बड़े स्टार्स से चुराई लाइमलाइट, लोगों को हुई नफरत; आकाश मखीजा के इम्तिहान की कहानी