'रज्जो' के हिंसक किरदार में ऐसे डूबे रमनदीप यादव, खराब हुई मेंटल हेल्थ; सेट पर महिलाएं भी खाने लगी थीं खौफ!
रमनदीप यादव ने 'राख' में खूंखार 'रज्जो' का किरदार निभाते हुए मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना किया। हिंसक भूमिका के ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक डार्क या विलेन का किरदार निभाना काफी मुस्किल काम है। इसका एक एक्टर के मन पर भी कई बार गहरा असर पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ राख के रज्जो उर्फ रमनदीप यादव के साथ।
मेंटल हेल्थ पर पड़ा बुरा असर
राख की कहानी साल 1978 के चर्चित रंगा-बिल्ला केस पर आधारित है। रमनदीप सिंह ने फिल्म में कुख्यात बदमाश बिल्ला का किरदारा निभाया है। रमनदीप को पता था कि ये मुश्किल होगा लेकिन फिर भी वो इसके लिए राजी हो गए। ऐसे अनप्रेडिक्टेबल और हिंसक किरदार को जीने के भारी बोझ ने उनके मन पर गहरी छाप छोड़ी। एक्टर को इससे बाहर आने में बहुत वक्त लगा।

यह भी पढ़ें- Raakh: खूंखार विलेन 'बाबू' ने बड़े स्टार्स से चुराई लाइमलाइट, लोगों को हुई नफरत; आकाश मखीजा के इम्तिहान की कहानी
शूटिंग खत्म होने के बाद रमन को अपनी पहचान बनाए रखने के लिए एक मुश्किल लड़ाई लड़नी पड़ी। एनडीटीवी के साथ बातचीत में रमन ने बताया कि उनकी मेंटल हेल्थ काफी खराब हो गई थी। इस भयावह हिंसा के सीन्स अक्सर उनकी आंखों के सामने आ जाते थे।
सेट पर था अजीब सा माहौल - रमनदीप
बातचीत में एक्टर ने कहा- 'बहुत ज्यादा थका देने वाला था। मुझे अभी भी याद है, मैं एक कोने में अपना म्यूजिक लगा के बैठा रहता था, यहां तक कि जो मेरे ADs थे, वे महिला ADs थी, मैनें उन्हें बात करते हुए सुना। एक ने कहा, 'मुझसे रज्जो से बात ही नहीं करनी है, तुम जाके बात कर लो, तुम उसको सीन बता दो।' 'वो मुझे जैसा दिखता है ना, मुझे बड़ा अजीब लगता है।' तब मैंने बोला 'सो सॉरी लेकिन मैं जोन में था और मैं वो ब्रेक नहीं लेना चाहता था जो मैं रियल लाइफ में फील कर रहा था।'
वापस रमन बनने के लिए की तगड़ी मेहनत
किरदार में घुसने के लिए रमन ने अपने घर का सेट अप भी बदला था। एक्टर ने कहा- 'रज्जो के साथ ऐसा हो रहा था मैं अपनी चीजें भूलने लगा था। मेरी अलमारी कहां है, कपड़े कहा हैं? मैं दो रंग के मोजे पहनने लगा था।' वहीं इस किरदार से बाहर आने के लिए भी निखिल को बहुत मेहनत करनी पड़ी। शूटिंग खत्म होने के तुंरत बाद उन्होंने क्लीन शेव करवाई और अपने पुराने दोस्तों से मिलने पहुंचे ताकि असली रमनदीप से मिल सकें।
यह भी पढ़ें- 'पूरा देश नफरत कर रहा है...', Raakh के 'बाबू' को किसने दी जान से मारने की धमकी? एक्टर ने किया शॉकिंग खुलासा
'राख' अभी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें अली फजल और सोनाली बेंद्रे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

