विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पूरा देश नफरत कर रहा है...', Raakh के 'बाबू' को किसने दी जान से मारने की धमकी? एक्टर ने किया शॉकिंग खुलासा

Published: Fri, 19 Jun 2026 05:25 PM (IST)

क्राइम ड्रामा सीरीज 'राख' में 'बाबू' का किरदार अदा करने वाले अभिनेता आकाश मखिजा ने हाल ही में बताया की उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है।

राख एक्टर को मिल रही हैं धमकियां/ फोटो- Instagram

राख एक्टर को मिल रही हैं धमकियां/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई ड्रामा सीरीज 'राख' बीते हफ्ते स्ट्रीम हुई थी। हालांकि, वन वीक बाद भी इस मूवी का खुमार फैंस के सिर से उतरा नहीं है। एक तरफ जहां अली फजल, सोनाली बेंद्रे, राकेश बेदी जैसे कलाकारों वेब सीरीज में उनके काम के लिए तारीफ मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ आकाश मखिजा को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिसका खुलासा खुद आकाश ने किया है।

'राख' एक्टर को क्यों मिल रही हैं धमकियां?

हाल ही में जूम टीवी को दिए गए इंटरव्यू में प्राइम वीडियो की सीरीज राख में खलनायक 'बाबू' की भूमिका निभाने वाले आकाश मखिजा ने बताया कि उन्होंने खुद अपना काम नहीं देखा है, लेकिन ऑडियंस का रिएक्शन उनके लिए सबसे बड़ा वेलिडेशन है। इस बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाला कौन है। आकाश मखिजा ने कहा,

"जब मैं खुद को ऑनस्क्रीन देखता हूं,तो मैं खुद की बहुत आलोचना करता हूं। दर्शक मेरी फिल्मों का रिव्यू करे ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। जब भी मैं इंस्टाग्राम पर डीएम खोलता हूं, तो देखता हूं कि लोग मुझे मारने की धमकी दे रहे हैं।"

akashmakhija94_1781346530_3918540832368775494_181848713

यह भी पढ़ें- कौन हैं Raakh की 'सुमन'? ब्यूटी में Dhurandhar की 'येलिना' से भी हैं दो कदम आगे

'मेरी मम्मी सीरीज देखकर रोने लगी'

आकाश मखिजा ने 'बाबू' ने नेगेटिव किरदार के बारे में ऑडियंस की तरफ से मिल रहे डेथ थ्रेट के बारे में आगे कहा, "जान से मारने की धमकी से पता नहीं क्या-क्या आ रहा है, लेकिन ऑडियंस ने बाबू को स्वीकार कर लिया है। मुझे इस बात की पूरी जानकारी है कि पूरा देश इस किरदार से नफरत कर रहा है। कुछ मैसेज मेरे पास ऐसे भी आए हैं कि जब जयप्रकाश (Ali Fazal) मुझे पीट रहा था, तो वह चीयर कर रहे थे।

akashmakhija94_1781282775_3918005879587666734_181848713

आकाश ने कहा, "एक ऐसी चीज है, जो मुझे काफी फनी भी लगी। जब मेरी मम्मी सीरीज देख रही थीं, तो वह रोने लग गयीं और जब अली ने मुझे पीटा, तो मां की ममता ही जाग गई। जहां कई मैसेज ने मुझे परेशान किया, तो वहीं ये बात भी समझ आई कि मेरी परफॉर्मेंस ने लोगों पर गहरा असर छोड़ा है।" आपको बता दें कि राख की कहानी साल 1978 में 'रंगा-बिल्ला' के क्राइम से प्रेरित है, जिन्होंने बड़ी बेरहमी से गीता चोपड़ा और संजय चोपड़ा की हत्या की थी।

यह भी पढ़ें- Raakh: खूंखार विलेन 'बाबू' ने बड़े स्टार्स से चुराई लाइमलाइट, लोगों को हुई नफरत; आकाश मखीजा के इम्तिहान की कहानी