Raakh Trailer: सस्पेंस, थ्रिल का डबल डोज, मौत का तांडव; OTT पर कोहराम मचाने आ रही 'राख' का नया ट्रेलर रिलीज
Raakh Trailer: OTT सीरीज 'राख' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर सीरीज 12 जून को Prime Video पर दस्तक देगी।

'राख' का नया ट्रेलर रिलीज
HighLights
ओटीटी सीरीज 'राख' का दूसरा ट्रेलर जारी हुआ
1970 के दशक की दिल्ली में अपराध की कहानी
यह सीरीज 12 जून को प्राइम वीडियो पर आएगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT पर इस हफ्ते एक नई सीरीज दस्तक देने जा रही है, जिसका नाम है राख। इस सीरीज की चर्चा पिछले काफी वक्त से हो रही है। बीते दिनों ही सीरीज के पोस्टर और ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब हाल ही में सीरीज का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है।
राख का दूसरा ट्रेलर रिलीज
राख (Raakh Trailer) के दूसरे ट्रेलर की शुरुआत ही बेहद इंटेस होती है, जो आगे आने वाली कहानी राज खोलती है। ट्रेलर में इस बार कहानी बाबू (आकाश मखीजा) और रज्जो (रमनदीप यादव) की दुनिया में पहुंचती है। उनके द्वारा किए गए अपराधों की तीखी झलकियों के जरिए, यह ट्रेलर उनके परेशान करने वाले अतीत की एक झलक दिखाता है, उनके उलझे हुए दिमाग की परतों को खोलता है और उन लोगों को उजागर करता है, जिन्होंने उन्हें ऐसा बनाया।
वहीं दूसरी तरफ, एसआई जयप्रकाश (Ali Fazal) अलग जद्दोजहद में हैं और उनका पूरा फोकस मुजरिमों को पकड़ने में है। जैसे-जैसे तलाश तेज होती है, कहानी में नए दिलचस्प मोड़ आते हैं और यही हमें इस दूसरे ट्रेलर में नजर आया है। एक तरफ पुलिस की वर्दी में ऑफिसर और दो सबसे खतरनाक दुश्मनों के बीच एक रोमांचक जंग होती है, जो सस्पेंस पैदा करती है।
क्या है शो की कहानी?
ये कहानी 1970 के दशक के आखिरी सालों की दिल्ली की है, जब हर मां-बाप को यही लगता था कि सूरज डूबने के बाद भी उनके बच्चे अकेले बाहर निकलने के लिए पूरी तरह महफूज हैं, लेकिन एक चौंकाने वाले जुर्म ने पूरे देश के इस भरोसे को तोड़ दिया।
मोना अरोड़ा (Sonali Bendre) और लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक अरोड़ा (Aamir Bashir) के बच्चे को जब अगवा कर लिया जाता है, असल में कहानी उसी के बाद शुरू होती है। 'राख' एक काल्पनिक सीरीज है जिसके डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रोसित रॉय हैं, और इसे अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत द्वारा क्रिएट, राइट और को-डायरेक्ट किया गया है, साथ ही इसके डायलॉग आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं।
इस सीरीज में सोनाली बेंद्रे, अली फजल और आमिर बशीर (Aamir Bashir) मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिनके साथ आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। यह सीरीज 12 जून Prime Video पर रिलीज होगी।
