विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में शामिल नहीं होंगे Salman Khan? ये है सितारों से सजी गेस्ट लिस्ट

Published: Wed, 12 Jun 2024 04:09 PM (IST)

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में अपने अभिनय से सबको इम्प्रेस करने वाली Sonakshi Sinhna इन दिनों अपनी ...और पढ़ें

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी में शामिल होंगे ये सितारे / फोटो- Instagram
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी में शामिल होंगे ये सितारे / फोटो- Instagram

HighLights

  1. सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल होंगे ये सितारे
  2. क्या सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे सलमान खान?
  3. 23 जून को जहीर इकबाल संग सोनाक्षी करेंगी शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक बार फिर से शादी की शहनाई बजने वाली है। शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा इस वक्त अपनी लव लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जल्द ही 'नोटबुक' एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, अब तक अपनी शादी की खबरों पर 'हीरामंडी' एक्ट्रेस ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।

उनके लहंगे और वेन्यू डिटेल्स के बाद अब उनकी शादी में कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे इसकी भी एक लिस्ट सामने आ चुकी है।

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी में शामिल होंगे ये सितारे

सोशल मीडिया पर उड़ रही खबरों के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा की शादी के कार्ड का डिजाइन मैगजीन के कवर की तरह होगा, जो उनके करीबी दोस्तों को जाएगा। न्यूज 18 के रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी-जहीर की शादी करीबियों के बीच नहीं, बल्कि बेहद ही शानदार तरीके से होने वाली है, जिसमें कई सितारे शामिल होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी में नहीं लेंगी सात फेरे? करीबी दोस्त ने बताई कैसे होगी शादी

शादी में शामिल होने वालों की गेस्ट लिस्ट में आयुष शर्मा से लेकर हुमा कुरैशी, वरुण शर्मा का नाम शामिल है, इसके अलावा इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि 'हीरामंडी' की भी पूरी स्टार कास्ट, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सेगल, ताहा शाह बदुस्षा और संजय लीला भंसाली सहित सभी को वह अपनी शादी का इनविटेशन भेजने वाले हैं।

सलमान खान नहीं होंगे 'रज्जो' की शादी में शामिल?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का इनविटेशन बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) को भी भेजा गया है, क्योंकि उनकी लव स्टोरी शुरू करवाने वाले 'सिकंदर' एक्टर ही थे। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने ही दोनों को मिलवाया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो, सोनाक्षी और जहीर की शादी में सलमान खान का शामिल होना थोड़ा मुश्कुल हो सकता है, क्योंकि वह फिलहाल रश्मिका मंदाना के साथ ए आर मुरुगदास की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में उनके शादी में शामिल होने के 50-50 चांस है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधेंगे।

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha की शादी पर पिता के बाद भाई लव का आया रिएक्शन, बोले- 'इस बारे में मेरी कोई...'