विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी में नहीं लेंगी सात फेरे? करीबी दोस्त ने बताई कैसे होगी शादी

Published: Wed, 12 Jun 2024 11:22 AM (IST)

काफी समय से बी-टाउन में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी को लेकर चर्चा है। ...और पढ़ें

Sonakshi Sinha to go for register marriage with Zaheer Iqbal
Sonakshi Sinha to go for register marriage with Zaheer Iqbal

HighLights

  1. रजिस्टर होगी शादी
  2. शादी में शामिल होंगी कई बड़ी हस्तियां
  3. 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा करेंगेी शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर चर्चा काफी समय से चल रही है। खबर है कि एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने वाली हैं। इस वजह से शादी को लेकर आए दिन कुछ न कुछ अपडेट आ रहे हैं।

पहले खबर आ रही थी कि सोनाक्षी और जहीर मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में इंटीमेंट वेडिंग करेंगे। अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि जहीर और सोनाक्षी रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे और 23 जून को फ्रेंड्स और फैमिली के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा।

रजिस्टर होगी शादी

सोनाक्षी के एक करीबी दोस्त ने जूम को बताया, "मुझे 23 जून की शाम को कपल की शादी सेलिब्रेट करने का इनविटेशन मिला है। लेकिन रियल मैरिज के बारे में उसमें कुछ नहीं बताया गया है। उनके दोस्त ने आगे कहा कि कपल पहले ही रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके हैं या फिर 23 जून की सुबह ऐसा कर सकते हैं। लेकिन कोई ग्रैंड सेलिब्रेशन नहीं होगा,बस एक पार्टी होगी।"

यह भी पढ़ें: शादी के सवाल पर आया Sonakshi Sinha का जवाब, ये पूरे तरीके से मेरी च्वाइस है किसी को....

कौन-कौन होगा गेस्ट?

सोनाक्षी की शादी की खबर नेटफ्लिक्स सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की रिलीज के ठीक एक महीने बाद आई है। इस सीरीद में उन्होंने फरीदन का किरदार निभाया था। वैसे तो सेलीब्रेशन के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोनाक्षी के परिवार के एक करीबी सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि शादी की खबर सच है।

वहीं शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को लेकर भी काफी शोर है। बताया जा रहा है कि शादी में सलमान खान से लेकर हीरामंडी की पूरी कास्ट के भी शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी और वरुण शर्मा के नाम को भी लेकर चर्चा है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुलाकात की बात करें तो दोनों की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। दोनों ने साथ में साल 2022 में आई फिल्म डबल एक्सल में काम किया है। हालांकि सोनाक्षी और जहीर की तरफ से किसी ने भी शादी की बात पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें: इस आलीशान जगह पर होगी Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal की शादी, यहां से दिखता है मुंबई का पूरा नजारा