'सम्मान एकतरफा हक नहीं,' Daler Mehndi विवाद पर सिंगर सोना मोहपात्रा ने दिया चौंकाने वाला बयान
उत्तराखंड लाइव कॉन्सर्ट विवाद को लेकर गायक दलेर मेंहदी का नाम इस वक्त लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस मामले पर अब सिंगर सोना मोहपात्रा का रिएक्शन सामने आया है।
-1792567300280_m.webp)
सोना मोहपात्रा और दलेर मेंहदी (
HighLights
विवादों में गायक दलेर मेंहदी का नाम
लाइव शो के दौरान हुई कंट्रोवर्सी
सिंगर सोना मोहपात्रा ने दी प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी का नाम इस वक्त लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जिसका कारण उत्तराखंड में हुए एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान गायक को कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल द्वारा फटकार लगाने का मामला है। इसके साथ ही दलेर मेंहदी पर ये आरोप भी लगा है कि वह इस लाइव शो के दौरान शराब के नशे में थे।
इस मामले को लेकर जहां एक तरफ दलेर मेंहदी को सिनेमा के तमाम सितारे सपोर्ट कर रहे हैं तो दूसरी तरफ गायिका सोना मोहपात्रा ने कुछ ऐसा बयान दिया है, जिससे ये मामला तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है।
दलेर मेंहदी विवाद पर बोलीं सोना मोहपात्रा
सिंगर सोना मोहपात्रा अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी जानी जाती हैं। दलेर मेंहदी उत्तराखंड कॉन्सर्ट विवाद को लेकर सोना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है और मेंहद संग एक पुराने लाइव कॉन्सर्ट के मामले पर संज्ञान डाला है। इसके अलावा इस पूरे कंट्रोवर्सी पर सोना मोहपात्रा ने अपनी प्रतिक्रिया रखते हुए कहा है-
यह भी पढ़ें- कुंजापुरी मेला मामलाः मीका सिंह के बाद अब कपिल शर्मा ने भी किया दलेर मेहंदी का बचाव, मंत्री उनियाल ने भी दी सफाई

उत्तराखंड में हुए विवाद को लेकर काफी हैरान हूं। इस मामले पर अधिकतर चर्चा आर्टिस्ट के अपमान को लेकर हो रही है। लेकिन इन सबके बीच कॉन्सर्ट में मौजूद दर्शकों की उम्मीदों के बारे में कोई बात नहीं कर रहा है। मैं जानती हूं कि एक दिग्गज कलाकार सम्मान, सहानुभूति और जीवनभर के योगदान के लिए हमेशा आभार का हकदार होता है।
-1792569453894.webp)
लेकिन जो लोग उन्हें पसंद करते हैं, वे भी एक ईमानदार परफॉर्मेंस देखने के हकदार हैं। अगर वह आर्टिस्ट शारीरिक रूप से ठीक नहीं तो उसके साथ सहानुभूति होनी चाहिए। लेकिन अगर बार-बार सिर्फ दर्शकों और आयोजकों इसका खामियाजा भुगतना पड़े, तो ये मेरे हिसाब से सही नहीं। मुझे नहीं पता कि उत्तराखंड में मंत्री ने स्थिति को सही तरीके डील किया या नहीं।
सम्मान कोई एकतरफा हक नहीं है, बल्कि यह आपसी लेनदेन का रिश्ता है। उम्र,विरासत और कद सम्मान के योग्य हैं, लेकिन वे हममें से किसी को भी प्रोफेशनल जवाबदेही से आजाद नहीं करते। मेंहदी जी असाधारण विरासत और सम्मान के विशेष हकदार हैं, लेकिन क्या वह दर्शकों के प्रति भी इस तरह का सम्मान रखते हैं। इस मामले पर मेरी इस तरह की प्रतिक्रिया देने से यकीनन मेरी आलोचना भी की जाएगी।
इन सेलेब्स ने किया दलेर को सपोर्ट
मालूम हो कि इस पूरे विवाद को लेकर एक तबका दलेर मेंहदी के समर्थन में खड़ा हुआ है। उनके भाई मीका सिंह, सिंगर बादशाह, कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता अनुपम खेर ने उत्तराखंड़ म्यूजिक कॉन्सर्ट विवाद में पंजाबी गायक के समर्थन में अपनी बात रखी है।
