Maniratnam की 'पीएस 1' का फर्स्ट लुक जारी, कुछ इस अंदाज में नजर आईं 'मेड इन हेवन' फेम एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाल
मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 से अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। अभिनेत्री का लुक बिलकुल ट्रेडिशनल और क्लासी है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म इसी महीने सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
नई दिल्ली, जएनएन। मशहूर फिल्ममेकर मणिरत्नम की फिल्म में काम करना हर एक्टर का सपना होता है। साउथ इंडस्ट्री से लेकर हिंदी सिनेमा तक, मणिरत्नम की फिल्मों का जादू सिर चढ़कर बोलता है। उन्होंने ऐश्वर्या राय से लेकर कई एक्ट्रेस के साथ काम किया है। एब वह 'मेड इम हेवन' फेम एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला के साथ 'पोन्नियिन सेलवन 1' बना रहे हैं जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। लाइका प्रोडक्शंस और मद्रास टॉकीज निर्मित इस मेगा बजट फिल्म को दो भागों में बनाया जा रहा है। फिल्म क पहले पार्ट को 'पीएस 1' नाम दिया गया है, जो कि 30 सितंबर को रिलीज हो जाएगी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें शोभिता वानती नामक किरदार निभा रही हैं। उनका लुक बेहद ट्रेडिशनल और क्लासी नजर आ रहा है।
5 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
पेनीएस 1 को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म तेलुगू के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयाली भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। पोस्टर जारी करते हुए शोभिता ने लिखा, 'तेज-तर्रार, विनम्र और आंख से मिलने वाली चीजों से कहीं ज्यादा वानी के रूप में शोभिता।'
View this post on Instagram
शोभिता धूलिपाला का रॉयल लुक फैंस को पसंद आ रहा है। कोई उन्हें क्वीन बता रहा है तो कोई उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहा है।
'मेड इम हेवन' के दूसरे सीजन से करेंगी वापसी
शोभिता मेड इन हेवन सीरिज के लिए जानी जाती हैं। शो का पहला पार्ट दर्शकों के बीच पॉपुलर रहा। इससे शोभिता का फेम काफी बढ़ गया। अब वह जल्द ही दूसरे पार्ट से दर्शकों के बीच होंगी।