विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर हुआ था कुछ ऐसा, वेटरन एक्ट्रेस ने शेयर किया सलमान-ऐश से जुड़ा किस्सा

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:57 PM (IST)

सलमान खान को निर्देशक संजय लीला भंसाली ने फिल्म हम दिल दे चुके के सेट पर फटकार लगाई थी।

हम दिल दे चुके सनम फिल्म का किस्सा (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

हम दिल दे चुके सनम फिल्म का किस्सा (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

HighLights

  1. 27 साल पहले आई थी हम दिल दे चुके सनम

  2. संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म

  3. साथ नजर आए थे सलमान खान और ऐश्वर्या राय

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान और ऐश्वर्या राय से जुड़े तमाम किस्से सिनेमा जगत में काफी मशहूर हैं। उनमें से ज्यादातर किस्से निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम से नाता रखते हैं, जिसमें सलमान और ऐश ने पहली बार फुल टाइम स्क्रीन शेयर की थी। 

हाल ही में हम दिल दे चुके सनम फिल्म में ऐश की मां का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने बताया है कि सलमान को मूवी के सेट पर संजय से डांट पड़ी थी। पूरा मामला क्या था, आइए जानते हैं-

सलमान को पड़ी थी डांट

स्मिता जयकर हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस में शुमार हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में जिस तरह से उन्होंने ऐश्वर्या राय की मां की भूमिका को अदा किया, उसके लिए आज भी उनकी तारीफ की जाती है। हाल ही में स्मिता ने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में हम दिल दे चुके सनम फिल्म की शूटिंग का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया है- 

यह भी पढ़ें- Love and War के बाद आलिया भट्ट के साथ 'Inshallah' करेंगे संजय लीला भंसाली, सलमान खान की कास्टिंग पर फंसा पेंच?

smitajayakar

हम लोग हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग कर रहे थे। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली सभी को आंखों की गुस्ताखियां गाने के सीक्वेंस को सभी को समझा रहे थे। इस गाने में सलमान को ऐश्वर्या को छूना नहीं था। लेकिन फिर भी सलमान उन्हें बार-बार हाथ पर टच किए जा रहे थे। जिसे देखकर संजय का पारा चढ़ गया और उन्होंने सलमान को फटकार लगाते हुए कहा कि क्यों छू रहे हो इसे। 

salmanaish (1)

इस तरह से स्मिता जयकर ने सलमान खान और संजय लीला भंसाली से जुड़ा एक रोचक किस्सा सबके सामने पेश किया है। आपको बता दें कि सलमान और संजय असल जिंदगी एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे सम्मान करते हैं। 

शुरू हुई थी सलमान और ऐश की प्रेम कहानी

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम अपनी कमर्शियल सफलता से ज्यादा सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी को लेकर चर्चा में रहती है। कहा जाता है कि इस मूवी के बाद ही इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। हालांकि, बाद में इनकी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ था। 

यह भी पढ़ें- सिनेमा में संजय लीला भंसाली के 30 साल का सुनहरा सफर, खामोशी से मिला 'जीनियस ऑफ बॉलीवुड'