ढाई साल से रिलीज के लिए तरस रही है Love And War, संजय लीला भंसाली की फिल्म पर आया जरूरी अपडेट
निर्देशक संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर का नाम एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।

लव एंड वॉर पर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)
HighLights
संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म
लव एंड वॉर पर आया लेटेस्ट अपडेट
रणबीर, आलिया और विक्की कौशल की मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) का नाम लंबे समय से उनकी आने वाली बहुचर्चित फिल्म लव एंड वॉर को लेकर चर्चा में बना हुआ है। बीते दिनों में इस मूवी की रिलीज डेट और शूटिंग को लेकर तरह-तरह की जानकारी सामने आई है।
लेकिन लव एंड वॉर (Love And War) को लेकर फिलहाल जो अपडेट सामने आ रहा है, उससे ये साफ पता चल रहा है कि कहीं न कहीं लव एंड वॉर की रिलीज में अभी देर हो सकती है। क्या है पूरा मामला, आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं-
लव एंड वॉर में होगी देरी
देवदास तथा पद्मावत फिल्मों के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म लव एंड वार की शूटिंग फरवरी 2024 में शुरू की थी। उसके बाद से अब तक करीब ढाई साल बीत चुके हैं, लेकिन फिल्म की शूटिंग अभी बाकी है। दरअसल, संजय ने तीन सप्ताह पहले ही पूरी शूटिंग खत्म कर ली थी।
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' के साथ दिखेगी Love And War की झलक, 'रॉकस्टार' के बर्थडे पर होगा नया धमाका
-1789966727689.webp)
हालांकि, लव एंड वार उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, तो वह इसमें कोई कमी बाकी नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने जब एडिटिंग टेबल पर फिल्म को देखा तो उन्हें लगा कि युद्ध के कुछ सीन और ज्यादा बेहतर किए जा सकते हैं। फिर उन्होंने युद्ध से जुड़े कुछ दृश्यों को फिर से शूट करने का निर्णय लिया।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, संजय गोरेगांव स्थित वेलकम मैदान में इन हिस्सों की शूटिंग करेंगे। करीब एक सप्ताह में वह एक इस अतिरिक्त शूटिंग शेड्यूल को पूरा कर लेंगे। जिसके बाद शायद संजय को उनकी फिल्म के लिए वो परफेक्ट दृश्य मिल जाए, जैसा उन्होंने सोचा है।
पहली बार साथ नजर आएंगे तीन स्टार्स
संजय लीला भंसाली को मल्टी स्टारर फिल्म बनाने के लिए भी जाना जाता है। लव एंड वॉर में भी ऐसा देखने को मिलेगा। अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस मूवी में अहम भूमिका में है। ये पहला मौका है, जब आलिया, रणबीर और विक्की किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। हालांकि, इससे पहले ये सभी कलाकार एक दूसरे के साथ अलग-अलग मूवी कर चुके हैं।
