विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 से डर गए Ranbir Kapoor? 9 महीने आगे खिसकाई गई 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट

Published: Sun, 15 Feb 2026 11:02 AM (IST)

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म लव एंड वॉर (Love and War) की रिलीज डेट पोस्टपोन कर ...और पढ़ें

लव एंड वॉर की रिलीज डेट खिसकी आगे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

लव एंड वॉर की रिलीज डेट खिसकी आगे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love and War) मोस्ट एंटीसिपिटेड फिल्मों में शुमार है। लंबे अरसे से फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

पहले कहा जा रहा था कि यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होगी। फिर चर्चा होने लगी कि यह फिल्म अगस्त 2026 को आएगी। हालांकि, कहा गया कि यह फिल्म 20 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। मगर एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है।

रणबीर कपूर का इंस्टाग्राम लाइव

हाल ही में रणबीर कपूर ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान कन्फर्म किया है कि लव एंड वॉर की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। हालांकि, एक्टर ने फिल्म की नई रिलीज डेट बताने से मना कर दिया। अपने ARKS के लिए किए गए लाइव सेशन में रणबीर कपूर ने हिंट दिया कि यह फिल्म कब आ सकती है।

Ranbir Kapoor

कब रिलीज होगी लव एंड वॉर?

दरअसल, रणबीर कपूर का कहना है कि लव एंड वॉर उनकी आगामी फिल्म रामायण पार्ट 1 (दीवाली 2026) के बाद रिलीज होगी। यानी कि संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म बड़े पर्दे पर दिसंबर 2026 में दस्तक दे सकती है। फिलहाल, ऑफिशियल रिलीज डेट की अनाउंसमेंट का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- पापा रणबीर के साथ Raha Kapoor ने की मस्ती, Alia Bhatt ने 2026 की पहली फैमिली फोटो की शेयर

क्या धुरंधर 2 से डर गए रणबीर?

मार्च के महीने में दो बड़ी फिल्में धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) और टॉक्सिक (Toxic) रिलीज हो रही है। ऐसे में लव एंड वॉर का यूं पोस्टपोन होने से कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद मेकर्स इन फिल्मों से क्लैश होने से बच रहे हैं। धुरंधर की कामयाबी के बाद धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। वहीं, टॉक्सिक को लेकर भी काफी बज है। यह दोनों फिल्में 19 मार्च को रिलीज हो रही हैं।

Ranbir

लव एंड वॉर की स्टार कास्ट

बात करें लव एंड वॉर की तो भंसाली निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म लव ट्रायंगल पर बेस्ड होगी।

यह भी पढ़ें- 2026 में ही रिलीज होगी भंसाली की Love And War, नहीं टली रणबीर-आलिया और विक्की की मूवी!