विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरे ! अरिजीत सिंह ने ये क्या कह दिया , सुनकर फैन्स को लगेगा झटका

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2016 07:47 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 29 Nov 2016 07:53 PM (GMT+05:30)

अरिजीत ने हाल के वर्षों में अपनी आवाज़ के दम पर जितनी शोहरत पाई है उतनी ही विवादों में पड़ने के कारण भी। सलमान खान के साथ उनका विवाद सबसे ज्यादा चर्चित रहा है ।

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले पांच साल से बॉलीवुड को एक से बढ़ कर एक सुपरहिट गाने देने वाले अरिजीत सिंह ने ऐसा कुछ कह दिया है जिसे सुनकर उनके फैन्स को मायूस होना पड़ेगा। अरिजीत ने कहा कि ये उनके सिंगिंग करियर का आखिरी साल हो सकता है ।

एक इंटरव्यू में अरिजीत ने इस झकझोर देने वाले फैसले को एक्सप्लेन करते हुए कहा कि गायकी की लाइफ पांच से छह साल की ही होती है और यही स्थिति अब भी चल रही है तो इस बात की आशंका है कि वो बहुत ज़्यादा दिनों तक गाने नहीं गया पाएं। ये शायद उनका आखिरी साल होगा। हाल के आये सुपरहिट गाने ' ऐ दिल है मुश्किल ' के पीछे की दर्द भरी आवाज़ अरिजीत कहते हैं " आमतौर पर हर पांच से सात साल बाद फ्रेश आवाज़ रिप्लेस होती है। मुझे नहीं लगता बहुत ज़्यादा गा पाऊंगा। शायद ये आखिरी साल हो। हां , अगर मैं किसी ख़ास जॉनर में काम कर पाया तो शायद लंबे समय तक रहूं और ऐसा हुआ तो एक तरह के गाने परफार्म करने वाला मैं अकेला ही रहूंगा। "

Photos: यंगिस्तान की सबसे ताज़ा गॉसिप : रिलेशनशिप में है सुनील शेट्टी का बेटा !

अरिजीत ने हाल के वर्षों में अपनी आवाज़ के दम पर जितनी शोहरत पाई है उतनी ही विवादों में पड़ने के कारण भी। सलमान खान के साथ उनका विवाद सबसे ज्यादा चर्चित रहा है और इस कारण उनके गाये फिल्म सुल्तान के गाने ' जग घूमिया ' को हटा कर राहत फ़तेह अली से वो गाना गवाया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।