विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sidharth-Kiara Wedding: राजस्थानी फोक डांस से हुआ मेहमानों का स्वागत, गणेश स्थापना के साथ शादी की रस्में शुरू

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 05 Feb 2023 03:52 PM (IST)

Sidharth-Kiara Wedding सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी अब से कुछ ही घंटों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस कपल ...और पढ़ें

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding at Suryagarh Palace
Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding at Suryagarh Palace

नई दिल्ली, जेएनएन। Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कुछ ही घंटों में शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। इनकी शादी की तैयारियां फुल मोड में चल रही हैं। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में स्टार कपल सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी के नए अध्याय को शुरू करेगा। शाही अंदाज में होने वाली इस शादी में कई नामी लोग शरीक होंगे।

शाहीद कपूर, करण जौहर, अंबानी परिवार व कई ढेर सारे नामी लोग सिद्धार्थ-कियारा की शादी अटेंड करेंगे। कपल ने मेहमानों के भव्य स्वागत के लिए होटल के बाहर उनके वेलकम को खास अंदाज में अरेंज किया है।

राजस्थानी अंदाज में मेहमानों की मेहमान नवाजी

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने जैसलमेर से इस कपल की शादी से जुड़ा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहमानों का स्वागत राजस्थानी फोक स्टाइल में किए जाने का बंदोबस है। राजस्थान के फोक आर्टिस्ट होटल के बाहर मेहमानों के स्वागत के लिए ट्रेडिशनल डांस परफॉर्म करते देखे जा सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कियारा को लगेगी सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी

आज यानी कि पांच फरवरी को गणेश स्थापना के साथ शादी की रस्में शुरू हुईं। कियारा को सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी लगेगी। हल्दी, संगीत और डीजे नाईट फंक्शन भी होगा। शादी को स्पेशल बनाने के लिए अलग-अलग थीम पर वेन्यू को तैयार किया गया है। हल्दी-मेहंदी के फंक्शन के बाद सिद्धार्थ-कियारा सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे। यह कपल जिस जगह सात फेरे लेगा, वह 'बावड़ी' नामक विशेष स्थान है।

मनीष मल्होत्रा के बनाए लिबाज में दुल्हन बनेंगी कियारा

कियारा के कॉस्टयूम डिजाइन की जिम्मेदारी मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कंधों पर हैं। कियारा उनके बनाए लहंगे में दुल्हन बनकर स्टेज पर पहुंचेंगी। वहीं मेकअप के लिए आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता वहां पहुंच चुके हैं। कियारा के हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर और मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नादगा भी वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं। सिद्धार्थ-कियारा की शादी का वेडिंग शूट विशाल पंजाबी करेंगे।

यह भी पढ़ें: Karishma Tanna की शादी को पूरा हुआ एक साल, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर पति को किया विश

यह भी पढ़ें: Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ की तरह आउटसाइडर नहीं हैं कियारा, फैमिली में शामिल है इंडस्ट्री के यह कलाकार