श्रुति हासन के कहने पर माइकल को मिली थी विश्वरूपम 2 में एंट्री, अब दोनों हुए अलग
Shruti Haasan का ब्वॉयफ्रेंड माइकल कोरसेल से ब्रेकअप हो गया है। श्रुति ने सोशल मीडिया से माइकल के साथ वाली तस्वीरें हटा दी हैं। माइकल विश्वरूपम 2 में रूसी सोल्जर बने थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। विश्वरूपम 2 में रूसी सोल्जर के किरदार में जान फूंकने वाले माइकल कोरसेल ने श्रुति का दिल जीता था, लेकिन अब उनका प्यार भरा रिश्ता टूट गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल हासन की बेटी श्रुति हासन का अपने ब्वॉयफ्रेंड माइकल कोरसेल से ब्रेकअप हो गया है। माना जा रहा है कि श्रुति के कहने पर ही माइकल को विश्वरूपम 2 में एंट्री मिली थी।
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री श्रुति हासन के फैंस उनके ब्रेकअप की खबर सुनकर हैरानी में हैं। खबरों के मुताबिक यह कपल करीब एक महीने पहले ही एक दूसरे से अलग हो चुका है। श्रुति के ब्रेक का खुलासा इस बात से हुआ कि उन्होंने हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड माइकल कोरसेल के साथ की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दी हैं।
वहीं, जब इन तस्वीरों को उन्होंने शेयर किया था तो माइकल से अपने रिश्ते का खुलासा किया था। इस पर फैंस ने उन्हें खूब शुभकामनाएं दी थीं। लेकिन अब श्रुति ने इन तस्वीरों को सर्वाजनिक प्लेटफार्म से डिलीट कर दिया है। खबरों के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि दोनों के बीच किसी तरह का झगड़ा नहीं है बल्कि दोनों ने आपसी सहमति से एक दूसरे का साथ छोड़ा है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों ने दोस्ती बनाए रखने वादा एक दूसरे से किया है।
जनवरी में इस जोड़े को एकसाथ देखा गया था। बता दें कि श्रुति और माइकल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए लंदन में हुई थी। इसके बाद माइकल श्रुति से मिलने भारत आए। इसके बाद दोनों गाहे बगाहे मिलते रहे। कहा जा रहा है कि श्रुति के पिता की फिल्म विश्वरूपम 2 में उनके कहने पर ही माइकल को रूसी सोल्जर का किरदार निभाने का मौका मिला था।