विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कार मैं बैठकर देर तक मैं और शाह रुख सर...', Shriya Pilgaonkar ने बताया अपना सबसे बड़ा फैन मोमेंट

By Digital DeskEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 07 Aug 2026 06:10 PM (GMT+05:30)

सचिन पिलगांवकर की लाडली श्रिया ने शाह रुख खान की फिल्म 'फैन' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। उन्होंने ...और पढ़ें

श्रिया पिलगांवकर ने शाह रुख संग बिताए खास पल/ फोटो- Instagram

श्रिया पिलगांवकर ने शाह रुख संग बिताए खास पल/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. श्रिया पिलगांवकर ने शाह रुख खान संग बताया बेस्ट मोमेंट

  2. मिर्जापुर: द मूवी में अपने दमदार किरदार में फिर लौटेंगी एक्ट्रेस

  3. अक्षय-सैफ अली खान स्टारर फिल्म का भी हिस्सा हैं श्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। पहली फिल्म हर कलाकार के लिए खास होती है। अगर वह फिल्म शाह रुख खान के साथ हो तो फिर क्या कहना। अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर अपने करियर में काफी आगे बढ़ चुकी हैं, ओटीटी प्लेटफॉर्म से लेकर फिल्मों तक वह काफी काम कर रही हैं, लेकिन शाह रुख के साथ उनकी पहली फिल्म फैन की यादें हमेशा उनके दिलोदिमाग में ताजा रहती हैं।

कार में बैठकर शाह रुख सर से बात कर रही थी

श्रिया कहती हैं कि जब भी मेरी पहली फिल्म की बात होती है तो सारी यादें ताजा हो जाती हैं। हाल ही में मेरे फोन पर पुराने फोटोज मेमोरी में दिखाई देने लगे। वे फैन के सेट से थे। तब बहुत खास महसूस हुआ। कई बार तो यकीन नहीं होता है कि अपनी पहली ही फिल्म में मैं शाह रुख सर की हीरोइन रह चुकी हूं। मुझे आज भी याद है उनके साथ काफी समय तक मैं कार में बैठी रही थी।

Screenshot 2026-08-07 180047

दरअसल, मेरी और शाह रुख सर की एक फोटो है, जिसमें एक कॉलोनी में हम शूटिंग कर रहे थे। कार का ही पूरा सेटअप था। मैं ड्राइविंग सीट पर बैठी हूं और शाह रुख सर पीछे वाली सीट पर बैठे हैं। हम काफी देर तक कार में ही बैठकर बातें करते रहे, क्योंकि ब्रेक का समय हो चुका था। आगामी दिनों में श्रिया मिर्जापुर: द मूवी और हैवान फिल्मों में नजर आएंगी। श्रिया कहती हैं कि इस वक्त मेरा फोकस फिल्मों पर ज्यादा है।

श्रिया ने चाइल्ड एक्टर के रूप में शुरू किया था करियर

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि, श्रिया पिलगांवकर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 1994 में बतौर चाइल्ड एक्टर की थी। उन्होंने शो में 'बिट्टू' का किरदार अदा किया। सचिन पिलगांवकर की लाडली ने बॉलीवुड में साल 2013 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'एकुलती एक' से की थी, जिसके बाद उन्होंने फैन से हिंदी फिल्मों में कदम रखा।

_ - 2026-08-07T180638.330

श्रिया पिलगांवकर ने न सिर्फ हिंदी और मराठी, बल्कि तमिल और तेलुगु भाषा में भी काफी काम किया है। वह जल्द ही अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'हैवान' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' का भी हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar और Saif Ali Khan पर सवार हुई 'हैवानियत', इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा तहलका

यह भी पढ़ें- अगले 50 सालों के बारे में सोचती हूं... Shriya Pilgaonkar ने बताया फ्यूचर प्लान, अक्षय कुमार संग शूटिंग का बताया एक्सपीरियंस