विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shreya Ghoshal के सुर, Sunidhi का स्वैग...5 सिंगरों ने गाया ये पार्टी एंथम; शादी-ब्याह में धूम मचाता है कल्ट गीत

Published: Wed, 23 Sep 2026 05:26 PM (IST)

19 साल पहले श्रेया घोषाल-सुनिधि चौहान और शान सहित 5 बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स ने एक ऐसा गाना गाया था, जिस पर आज शादी-फंक्शन में Gen-Z भी खूब झूमते हैं।

5 सिंगर्स ने मिलकर गाने को बनाया था ब्लॉकबस्टर/ फोटो-इंस्टाग्राम

5 सिंगर्स ने मिलकर गाने को बनाया था ब्लॉकबस्टर/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. शान, उदित, श्रेया, सुनिधि, राहुल सक्सेना ने मिलकर गाया गाना 

  2. 19 साल से शादियों में खूब बजाया जा रहा है ये गाना

  3. जावेद अख्तर ने लिखे थे सुपरहिट गाने के लिरिक्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के गानों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इनकी पैपी धुन को कोई भी सुनता है, तो खुद को थिरकने से नहीं रोक पाता है। ऐसा ही एक गाना 19 साल पहले आया था, जिसकी लोकप्रियता सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि विदेशों तक फैली हुई थी। हैरानी की बात ये है कि जिस पार्टी एंथम सॉन्ग के बारे में हम आपको बता रहे हैं उसे एक या दो सिंगर्स ने नहीं, बल्कि पांच अलग सिंगर्स ने मिलकर गाया था।

आज शादी ब्याह में खूब बजता है ये आइकॉनिक गाना 

शादी से लेकर पार्टीज और कई फंक्शन्स में बजने वाला यह गाना साल 2007 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओम शांति ओम' (Om Shanti Om) का है, जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जो गाना देश से लेकर विदेशों तक में पॉपुलर हुआ था वह गीत 'दीवानगी-दीवानगी' है। इस गाने का म्यूजिक विशाल शेखर ने कंपोज किया था।

फराह खान की फिल्म में यह गाना 'ओम' की पार्टी पर फिल्माया गया है, जिसमें बॉलीवुड के सभी ए लिस्टर्स स्टार शामिल होते हैं। दीवानगी-दीवानगी (Deewangi Deewangi) गाने में शान, उदित नारायण, श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal Songs), सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) और राहुल सक्सेना ने आवाज दी थी। आज Gen-Z भी इस गाने पर खूब परफॉर्म करते हैं। इस गाने के लिरिक्स जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने लिखे थे।

Deewangi-deewangi song

एक साथ गाने में दिखे थे 30 सितारे

5 सिंगर्स की आवाज में गाए दीवानगी-दीवानगी गाने में कुल 30 स्टार्स एक साथ नजर आए थे, जो पहले हिंदी सिनेमा के इतिहास में कभी नहीं देखा गया था। इस फिल्म के गाने में शाहरुख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, उर्मिला मातोंडकर, तुषार कपूर, जितेंद्र, मलाइका अरोड़ा, सलमान खान (Salman Khan), संजय दत्त, शबाना आजमी, रेखा, जूही चावला, काजोल, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता सहित कुल 30 सितारों ने अपीरियंस किया था।

 Video Credit- T-SERIES Youtube

फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम में फिल्माए गए इस गाने की एक और खासियत ये है कि इसमें शाहरुख खान ने अपनी अधिकतर हीरोइनों के साथ वहीं डांस किया था, जो उनकी पुराने गानों के आइकॉनिक स्टेप्स थे। फिल्म ओम शांति ओम की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा श्रेयस तलपड़े, किरण खेर और अर्जुन रामपाल ने अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें- रेडियो पर खूब बजता है Amrita Singh का ये कल्ट गाना, 38 साल बाद Lata Mangeshkar की आवाज में हुआ अमर

यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह टीवी पर जरूर आता था संजय दत्त का 34 साल पुराना गाना, उदित नारायण ने दिखाया 'इंतजार का असली दर्द'