रेखा के साथ IIFA में परफॉर्म करेंगी श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू और स्त्री हैं।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने मुंबई में जागरण डॉट कॉम से हुई विशेष बातचीत में कहा कि वह सदाबहार फिल्म अभिनेत्री रेखा की आईफा IIFA में होने वाली परफॉरमेंस को लेकर बहुत उत्साहित हैंl इसके पीछे उन्होंने कारण दिया कि रेखा 20 वर्ष बाद किसी मंच पर परफॉर्म कर रही है और उनके लिए यह इसलिए भी बड़ी बात है क्योंकि वह भी इसी मंच पर उनके साथ परफॉर्म करने वाली हैंl
इस बारे में बताते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा, 'मैं अपनी परफॉरमेंस से अधिक रेखा जी के परफॉरमेंस के लिए उत्साहित हूंl वह कितने वर्षों बाद किसी मंच पर डांस करती नज़र आएंगी, जो कि मेरे लिए एक विशेष बात हैl इसके अलावा मैं भी इसी मंच पर परफॉर्म करने वाली हूंl' गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर IIFA के मंच पर परफॉर्म करेंगी और जिसे लेकर वह बहुत उत्साहित भी हैंl श्रद्धा कपूर जल्द भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बाहुबली अभिनेता प्रभास के साथ फिल्म साहो में काम करती नज़र आएंगी। हालांकि उन्होंने इस विषय में बात करने से मना कर दिया। इसके अलावा श्रद्धा कपूर जल्द बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर बन रही फिल्म में भी काम करती नज़र आएंगी। इसमें उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की भूमिका निभाई हैl
यह भी पढ़ें: Video: सुई धागा के लिए वरुण साइकिल से पहुंचे सैलून, नया लुक देखा क्या
इस मौके पर श्रद्धा कपूर ने यह भी कहा कि वह आज फिल्म इंडस्ट्री में जो कुछ भी हैं, इसमें उनके द्वारा किये गए कठिन परिश्रम का बड़ा योगदान है और वह आगे भी कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगीl गौरतलब है कि रेखा को बॉलीवुड की मिस्ट्री गर्ल कहा जाता है और वह बहुत कम अवसरों पर सार्वजनिक स्थलों पर देखी जाती हैl ऐसे में सभी की नजरें उनकी परफॉरमेंस पर होंगीl
यह भी पढ़ें: संजय को क्लीन चिट देने के लिए नहीं बनाई संजू, रणबीर को इसलिए किया कास्ट: राजकुमार हिरानी
आपको बता दें कि, श्रद्धा कपूर का फिल्म स्त्री में अहम किरदार है। फिल्म स्त्री में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विजय राज की अहम भूमिकाएं हैंl फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है l फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होगीl फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया जा चुका है। इसके अलावा श्रद्धा कपूर फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू फिल्म का भी अहम हिस्सा हैं। इस फिल्म में श्रद्धा के अलावा शाहिद कपूर भी हैं। श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म हसीना थी जो कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी। इसलिए श्रद्धा अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और पूरी मेहनत कर रही हैं।