Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'बुआ' बनने वाली हैं Shraddha Kapoor, भाभी शजा की गोद भराई सेरेमनी में 'मराठी मुल्गी' बनकर पहुंचीं एक्ट्रेस

    Updated: Sat, 06 Jan 2024 04:53 PM (IST)

    Shaza Morani Baby Shower हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे जल्द ही दादी बनने वाली हैं। उनके बेटे प्रियंका शर्मा की पत्नी शजा मोरानी प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में मराठी रीति-रिवाज से शजा मोरानी का बेबी शॉवर आयोजित किया गया। इस सेरेमनी में श्रद्धा कपूर मराठी मुल्गी बनकर पहुंचीं। शजा की गोद भराई से तस्वीरें सामने आई हैं। देखें यहां।

    Hero Image
    शजा मोरानी की गोद भराई में छाईं श्रद्धा कपूर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Priyank Sharma Wife Shaza Morani Baby Shower: फेमस एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। पद्मिनी के बेटे प्रियांक शर्मा और उनकी पत्नी शजा मोरानी माता-पिता बनने जा रहे हैं। हाल ही में, प्रियांक की पत्नी शजा के लिए मराठी स्टाइल गोद भराई रस्म आयोजित हुई, जहां श्रद्धा कपूर भी नजर आईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियांक शर्मा ने साल 2021 में फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी के साथ कोर्ट और ट्रेडिशनल मैरिज की थी। मुंबई में कोर्ट मैरिज होने के बाद दोनों ने मालदीव में बीच वेडिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शादी के करीब तीन साल बाद कपल पैरेंट्स बनने वाला है। 

    प्रियांक शर्मा की पत्नी की हुई गोद भराई

    प्रियांक शर्मा की पत्नी शजा मोरानी मां बनने वाली हैं। हाल ही में, पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपनी बहूरानी के लिए एक मराठी स्टाइल गोद भराई सेरेमनी आयोजित की, जिसमें क्लोज फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स शामिल हुए। प्रियांक ने सोशल मीडिया पर गोद भराई की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में होने वाले मम्मी और पापा पीच कलर के आउटफिट में खूबसूरत लग रहे हैं। शजा साड़ी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyank Sharma (@priyaankksharma)

    यह भी पढ़ें- क्या Tusshar Kapoor जैसा पति चाहती हैं Shraddha Kapoor? 'स्त्री' एक्ट्रेस ने वायरल वीडियो पर किया रिएक्ट

    मराठी लुक में श्रद्धा कपूर छाईं

    प्रियांक ने फैमिली के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें श्रद्धा कपूर भी नजर आ रही हैं। श्रद्धा ने भी भाभी शजा की गोद भराई से झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। फोटोज में अभिनेत्री सोफे पर बैठकर खूबसूरत पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने गोद भराई के लिए नियॉन कलर का ट्रेडिशनल सलवार-सूट पहना था, जिसे उन्होंने हेयर बन, झुमके और मराठी नथ से पूरा किया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

    कम मेकअप और प्यारी मुस्कुराहट ने श्रद्धा की सुंदरता में चार-चांद लगा दिया। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस फोटोज को शेयर करते हुए श्रद्धा ने एक मजेदार कैप्शन दिया। श्रद्धा ने लिखा, "बताओ क्या देख रही हूं?"

    यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor Pics: खिलती धूप में श्रद्धा कपूर ने खीचीं 250 सेल्फी! एक्ट्रेस ने फोटो संग दिया मजेदार कैप्शन