यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shaza Morani Engagement: पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे ने करीम मोरानी की बेटी से की सगाई, देखें तस्वीरें
Shaza Morani Engagement पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियंक शर्मा ने निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा के साथ सगाई कर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियंक शर्मा और निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी ने सगाई कर ली हैl श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैl इस समय शादियों का माहौल गर्म हैl गौहर खान और जैद दरबार की हल्दी के बाद हाल ही में इंडियन क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल ने कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ शादी कीl
अब पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियंक शर्मा ने निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा के साथ सगाई कर ली हैl प्रियांक और शजा पिछले 16 वर्षों से डेट कर रहे हैंl हाल ही में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया हैl श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत ने सगाई की तस्वीरें शेयर की हैl शजा और प्रियांक ने अपने परिवार और दोस्तों के सामने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई हैl सिद्धांत कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इन दोनों के लिए मैं काफी खुश हूंl मेरे दो पसंदीदा लोग शादी कर रहे हैंl बधाईl'
View this post on Instagram
सगाई में शजा काफी खुश और खूबसूरत लग रही थीl उन्होंने ऑरेंज कलर का कुर्ता पहन रखा थाl प्रियंक शर्मा ने शेरवानी पहन रखी थीl इसके पहले सूत्रों ने बताया था कि कोरोना महामारी के बीच शजा मोरानी और प्रियांक शर्मा कोर्ट मैरिज करने वाले हैंl दोनों कोर्ट में इसकी एप्लीकेशन देने वाले हैंl शादी रजिस्टर करने से पहले 1 महीने का नोटिस देना पड़ता हैl इसके बाद दोनों अगले वर्ष फरवरी में प्रॉपर शादी और रिसेप्शन करनेवाले हैl
करीम मोरानी बॉलीवुड फिल्म निर्माता है और वह कई फिल्मों और शो के निर्माता रहे हैl इसके अलावा वह शाहरुख खान के अच्छे दोस्त माने जाते हैंl दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया हैंl करीम मोरानी पर हाल ही में पुलिस का शिकंजा भी कसा थाl करीम मोरानी पर कई केस भी चल रहे हैंl करीम एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के भी मालिक हैंl
