विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शोले के 'सांभा' की भांजी है ये हीरोइन, शादी से पहले ही बन गई थीं मां; हिट फिल्मों की लगाई थी झड़ी

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:16 PM (IST)

शोले फिल्म

शोले का सांभा की भांजी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

शोले का सांभा की भांजी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. शोले के सांभा की भांजी लेडी सुपरस्टार

  2. 90 के दशक की रही है फेसम हीरोइन

  3. आज मना रही है 54वां जन्मदिन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शोले फिल्म में डाकू सांभा का किरदार निभाने वाले अभिनेता मैक मोहन को भला कौन भूल सकता है। बेशक मैक आज हम सबके बीच नहीं हैं, लेकिन सांभा (Sholay Sambha) के रोल के लिए वह सिनेमा जगत में हमेशा-हमेशा के लिए अमर रहेंगे। 

आज हम आपको मैक मोहन की भांजी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार के तौर पर जानी जाती हैं। 26 अक्टूबर को वह अदाकारा अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन सी अभिनेत्री हैं। 

शोले के सांभा की भांजी कौन?

इस लेख में जिस एक्ट्रेस के बारे में जिक्र किया जा रहा है, वह 90 के दशक की बड़ी एक्ट्रेसेज में शुमार रही है। उस दौरान उन्होंने कई बैक टू बैक हिट फिल्में भी दीं। आपको बता दें कि यहां बात अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) के बारे में की जा रही हैं। जी हां रवीना और शोले के सांभा यानी अभिनेता मैक मोहन का काफी गहरा रिश्ता था। 

यह भी पढ़ें- 'ग्रेट फिल्म नहीं,' Sholay को लेकर एक्टर ने दिया था विवादित बयान, अमिताभ बच्चन पर भी उठाए थे सवाल

sholay samba (1)

दरअसल रवीना टंडन की मां वीना टंडन और मैक मोहन दोनों सगे भाई-बहन थे, इस आधार वह रवीना के मामा हुए। कई मीडिया इंटरव्यूज में रवीना टंडन ने इस बात का जिक्र किया है, वह अपने मामा के अभिनय की मुरीद थीं और उनकी मां उनके बारे में खूब बातें भी किया करती थी। इतना ही नहीं अपने मामा की वजह से ही रवीना के अंदर फिल्मी दुनिया में आने का जुनून जागा था। 

शादी से पहले बनीं मां

अभिनेत्री रवीना टंडन की निजी जिंदगी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं रही है। शादी से पहले दो बेटियों को गोद लेने की वजह से वह मां बन गई थीं। दरअसल साल 1995 में महज 21 साल की उम्र में रवीना ने पूजा और छाया नाम की दो बच्चियों को गोद लिया, जोकि उनकी दूर की रिश्तेदार की बेटियां थीं। इस तरह से शादी से पहले ही रवीना सिंगल मदर कहलाईं। 

raveenatondaybirthday

हालांकि, 22 फरवरी 2004 को रवीना टंडन ने फिल्म अनिल थडानी संग शादी रचाई। इसके बाद रवीना बायोलॉजिकल तौर पर दो बच्चों की मां बनीं, जिनमें राशा और बेटा रणबीरवर्धन के नाम शामिल हैं।

54 साल की हुईं रवीना टंडन 

आज रवीना टंडन अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। बतौर एक्ट्रेस उनका एक्टिंग करियर काफी शानदार रहा। दिलवाले, मोहरा, लाडला, दूल्हे राजा और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी की कल्ट मूवीज के लिए वह जानी जाती हैं। आखिरी बार बड़े पर्दे पर रवीना इस साल की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आईं।

यह भी पढ़ें- '100 बार ब्रश...', जब गलती से खलनायक ने 'टॉप हीरोइन' को कर लिया Kiss, कमरे में जाकर की थी उल्टी