'ग्रेट फिल्म नहीं,' Sholay को लेकर एक्टर ने दिया था विवादित बयान, अमिताभ बच्चन पर भी उठाए थे सवाल
हिंदी सिनेमा के एक वेटरन एक्टर ने धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की कल्ट मूवी शोले को महान मानने से इनकार कर दिया था।
-1790680018652_m.webp)
शोले फिल्म किस्सा (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
51 साल पहले आई थी कल्ट क्लासिक शोले
इस एक्टर ने शोले पर दिया था विवादित बयान
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र का यादगार फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के बारे में बात की जाए तो उसमें निर्देशक रमेश सिप्पी की शोले (Sholay) का नाम जरूर शामिल होगा। रिलीज के 51 साल बाद भी लेखक जावेद अख्तर और सलीम खान की शोले हर किसी की फेवरेट मानी जाती है।
लेकिन बॉलीवुड में एक कलाकार ऐसा भी है, जो शोले को महान मूवी नहीं मानता है। उन्होंने करीब 10 साल पहले अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, अमजद खान और हेमा मालिनी जैसे कलाकारों से सजी इस कल्ट क्लासिक फिल्म को लेकर विवादित बयान भी दिया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा अभिनेता है-
शोले नहीं ग्रेट फिल्म
दरअसल इस लेख में जिस अभिनेता के बारे में जिक्र किया जा रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि मैं वापस आऊंगा फेम एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) हैं। जी हां साल 2016 में नसीरुद्दीन ने ग्लेमशैम (Glamsham) को एक इंटरव्यू दिया था और उस दौरान उन्होंने शोले फिल्म को लेकर विवादित बयान दिया था। नसीरुद्दीन शाह ने उस दौरान कहा था-
यह भी पढ़ें- 'शोले' के क्लाइमैक्स में Dharmendra ने गुस्से में लोड कर दी थीअसली बंदूक, बिग बी के कान के पास से निकली थी गोली

मैं शोले फिल्म को एक महान मूवी नहीं मानता। बेशक ये कई लोगों के लिए ग्रेट और शानदार फिल्म हो सकती है, लेकिन मेरे लिए नहीं। हां, बस इसे एक मजेदार मूवी कहा जा सकता है। लेकिन इसे किसी भी तरह से मैं ग्रेट मूवी नहीं कह सकता।
इस तरह से नसीरुद्दीन शाह ने शोले फिल्म को लेकर कंट्रोवर्शियल स्टेंटमेंट दिया था, जिसको लेकर उस वक्त सिनेमा जगत में काफी बवाल मचा था और नसीरुद्दीन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
अमिताभ पर साधा था निशाना
इतना ही नहीं नसीरुद्दीन शाह ने अपने उस कंट्रोवर्शियल इंटरव्यू में न सिर्फ शोले फिल्म की आलोचना की थी, बल्कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी पर भी निशाना साधा था। बिग बी को लेकर शाह ने कहा था- मैंने उनके एक महानायक नहीं कह सकता। उन्होंने अब तक कोई ऐसी फिल्म नहीं की है, जिसमें उनकी एक्टिंग देखकर मैं प्रभावित हुआ हूं।
-1790680324815.webp)
मालूम हो कि बेशक नसीरुद्दीन शाह का नाम विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में बना रहा हो, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि वह इंडस्ट्री के दमदार एक्टर्स में से एक हैं।
नसीरुद्दीन शाह की अगली फिल्म
निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा में अपने दमदार अभिनय से फैंस का दिल जीतने वाले नसीरुद्दीन शाह की अगली फिल्म का नाम ओम- चैप्टर वन 1। जिसमें वह साउथ सुपरस्टार धनुष और ममूटी के साथ नजर आएंगे। इस मूवी को 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
