विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शोले' के क्लाइमैक्स में Dharmendra ने गुस्से में लोड कर दी थी असली बंदूक, बिग बी के कान के पास से निकली थी गोली

Published: Sat, 19 Sep 2026 05:32 PM (IST)

शोले के सेट पर क्लाइमैक्स सीन में असली गुस्से की वजह से धर्मेंद्र ने गोली डालकर चला दी थी, जिससे ...और पढ़ें

शोले के सेट पर धर्मेंद्र ने चलाई थी असली गोली। फोटो- इंस्टाग्राम

शोले के सेट पर धर्मेंद्र ने चलाई थी असली गोली। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. धर्मेंद्र ने शोले के सेट पर गुस्से में असली गोली चलाई

  2. अमिताभ बच्चन के पास से गुजरकर गई थी गोली

  3. इस कारण सेट पर रमेश सिप्पी ने मंगाई थी असली गोलियां

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 15 अगस्त 1975 में रिलीज हुई शोले हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों से एक है। इस फिल्म के गब्बर से लेकर जय-वीरू और बसंती जैसे किरदार आज आइकॉनिक बन चुके हैं। फिल्म से जुड़े कई किस्सो के बारे में तो हम सब जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि शोले के सेट पर गुस्से में धर्मेंद ने पिस्टल में असली गोलियां लोड करके चला दी थी, जो अमिताभ बच्चन को लगते-लगते बची थी। क्या है शोले फिल्म से जुड़ा ये किस्सा, चलिए बताते हैं।

शोले में एक सीन के दौरान गुस्से में आ गए थे धर्मेंद

1975 में आई शोले के सेट पर धर्मेंद्र के गुस्से से जुड़ा ये किस्सा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने शेयर किया था। कौन बनेगा करोड़पति पर बिग बी के सामने हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट प्रीत मोहन सिंह ने उन्हें बताया कि वह उनकी फिल्म शोले के कितने बड़े फैन हैं। इतना ही नहीं, बातों ही बातों में उन्होंने ये भी कहा कि अगर धर्मेंद्र ने क्लाइमैक्स सीन में गोलाबारूद उठा लेते तो जय की जान नहीं जाती।

कंटेस्टेंट की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र के गुस्से का जिक्र करते हुए कहा, "हम फिल्म का जब क्लाइमैक्स सीन शूट कर रहे थे, तो उस समय मैं पहाड़ी पर था और धर्मेंद नीचे खड़े हुए थे। सीन ये था कि उन्हें जल्दी-जल्दी गोला बारूद और गोलियां अपने पास नीचे से इकट्ठा करनी थी। जैसे ही वह झुकते बाकी रखी गोली गिर जाती। ऐसा उनके साथ काफी बार हुआ, जिससे वह बुरी तरह से इरिटेट हो गए थे।"

Screenshot 2026-09-19 172403

'बंदूक में गोलिया भरकर चला दी'

कंटेस्टेंट को शोले के सेट से जुड़ा ये किस्सा सुनाते हुए बिग बी ने आगे कहा, "वह इस चीज से इतने ज्यादा इरिटेट हो गए थे कि उन्होंने असली गोलियों को बंदूक में डाल दिया और गुस्से में धरम जी ने लोड हुई बंदूक को चला दिया। वो असली गोली मेरे कान के पास से होकर गुजरी थी, क्योंकि पहाड़ी पर मैं ही खड़ा हुआ था। मैं बस बाल-बाल बच गया।"

 Video Credit-NH Studios 

ऐसा कहा जाता है कि फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी चाहते थे कि मूवी का क्लाइमैक्स सीन दर्शकों को देखने में बिल्कुल रियल लगे, जिसकी वजह से सीन में उन्होंने असली गोलियों का इस्तेमाल किया था। आपको बता दें कि शोले शुरुआती तीन दिन तक सिनेमाघरों में नहीं चली थी, लेकिन बाद में फिल्म का खुमार दर्शकों पर इस कदर चढ़ा कि 5 साल तक मूवी सिनेमाघरों से नहीं उतरी। फिल्म में हेमा मालिनी, धर्मेंद, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, अमजद खान और जया बच्चन जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आए।

यह भी पढ़ें- पहला 'खलनायक' जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के 'गब्बर' से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन?

यह भी पढ़ें- 51 साल पहले भी हुआ था चमत्कार, Hanuman Ansh की तरह सफल बनी थी पुरानी धार्मिक फिल्म; शोले भी रही थी पीछे