'100 बार ब्रश...', जब गलती से खलनायक ने 'टॉप हीरोइन' को कर लिया Kiss, कमरे में जाकर की थी उल्टी
जब एक खलनायक ने सेट पर बॉलीवुड की दिग्गज हीरोइन को गलती से किस कर लिया तो एक्ट्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था।

किस के चलते गुस्सा हो गई थीं हीरोइन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
एक्ट्रेस को खलनायक ने किया था किस
एक्ट्रेस ने कमरे में जाकर की थी उल्टी
किसिंग सीन के लिए सहज नहीं थीं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज फिल्म हो या फिर वेब सीरीज... हीरो-हीरोइन के बीच किसिंग सीन (Kissing Scene) आम सी बात हो गई है, लेकिन एक दौर था जब स्टार्स के लिए यह आम बात नहीं थी, खासकर अभिनेत्रियां किसिंग सीन के खिलाफ होती थीं। कई अभिनेत्रियां नो-किसिंग पॉलिसी के तहत ही फिल्में करती थीं।
मगर एक अभिनेत्री के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसका उन्हें कभी अंदाजा भी नहीं था। इस हीरोइन को फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने वाले एक्टर ने गलती से किस कर लिया। इस बात से एक्ट्रेस इस कदर परेशान हुईं कि वह उल्टी करने लगी थीं।
किसिंग सीन के खिलाफ थीं एक्ट्रेस
यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि रवीना टंडन (Raveena Tandon) हैं। 90s की टॉप हीरोइनों में शुमार रवीना जब फिल्मों में काम करती थीं तो उनकी एक शर्त होती थी कि वह किसी भी एक्टर को किस नहीं करेंगी। उन्होंने यह नो-किसिंग पॉलिसी को फॉलो भी किया, लेकिन एक बार सेट पर को-स्टार ने गलती से उन्हें लिप पर किस कर लिया। खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था।
खलनायक ने गलती से किया था किस
लेहरन रेट्रो को दिए इंटरव्यू में खुद रवीना टंडन ने इस बारे में बताया था-
मुझे याद है कि मैं एक मेल एक्टर के साथ थोड़ा सा रफ हैंडलिंग सीन कर रही थी और गलती से उसके होंठ मेरे होंठों से छू गए। यह गलती से हुआ, इसकी जरूरत भी नहीं थी। यह एक गलती थी। मैं अपने कमरे में गई और उल्टी कर दी क्योंकि मैं बिल्कुल सहज नहीं थी। मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। मैं बोली 'छी नहीं। प्लीज अपने दांत ब्रश करो, अपना मुंह सौ बार धो।'

खलनायक ने मांगी थी माफी
रवीना टंडन ने यह भी बताया था कि यह सिर्फ गलती से हुआ। फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने वाले एक्टर ने इसके लिए उनसे माफी भी मांगी थी। उन्होंने बताया था, "वह खलनायक की भूमिका निभा रहे थे। वह बहुत माफी मांग रहे थे और मैंने कहा कि यह एक गलती थी।"
रवीना टंडन ने न ही फिल्म और न ही को-एक्टर का नाम रिवील किया था। उनका कहना था कि उस वक्त नो-किसिंग पॉलिसी को लेकर कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं बनता था, फिर भी वह इसे नहीं करती थीं।
यह भी पढ़ें- एक जूस से खत्म हुआ था Karisma Kapoor और रवीना टंडन का कोल्ड वॉर, कैसे आई थी दोनों के बीच दूरियां
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर गदर काट रहा गोविंदा-रवीना का गाना, बिल्लियों के साथ थिरके लोग; अलका-उदित ने गाया 27 साल पुराना गीत
