विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक जूस से खत्म हुआ था Karisma Kapoor और रवीना टंडन का कोल्ड वॉर, कैसे आई थी दोनों के बीच दूरियां

Published: Thu, 17 Sep 2026 09:51 PM (IST)

करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के बीच 'अंदाज़ अपना अपना' के सेट पर चला आ रहा कोल्ड वॉर एक जूस के ऑफर से खत्म हुआ।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से ये खबर थी कि साल 1994 में आई फिल्म अंदाज अपना अपना के सेट पर रवीना टंडन (Raveena Tandon) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की लड़ाई हुई थी। कॉफी विद करण के एक एपिसोड में फराह खान के कमेंट के बाद से ऐसी चर्चा उठी थी।

दोनों एक्ट्रेसेज के बीच हुई नोकझोंक

हाल ही में सोनी के सीरियल 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के सीजन 5 में ये दोनों अभिनेत्रियां एक साथ नजर आईं, जहां करिश्मा जज थीं और रवीना स्पेशल गेस्ट थीं। दोनों ने 1994 की कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' की शूटिंग के दिनों को याद किया। उन्होंने यह भी बताया कि आखिर उनके बीच की दूरियां कैसे दूर हुईं।

जब हर्ष लिम्बाचिया ने दोनों से 'अंदाज़ अपना अपना' की यादों के बारे में पूछा, तो रवीना ने बताया कि फिल्म के कुछ यादगार सीन्स के शूट के समय उनकी हंसी कंट्रोल नहीं हो रही थी और उनके लिए ये काफी मुश्किल हो रहा था।

उन्होंने बताया कि अगर आपने ध्यान से देखा हो तो आमिर खान के साथ एक सीन्स में जब वो किडनैपर से फोन पर बात कर रहे थे उसमें मैं हंसते हुए दिख रही हूं।

एक जूस ने करवाई दोनों की दोस्ती

रवीना ने यह भी याद किया कि साथ काम करने के बावजूद वे, आमिर, सलमान खान और करिश्मा अक्सर आपस में बात नहीं करते थे। फिर भी कला के प्रति उनके प्रेम ने उन्हें अपने मतभेदों को भुलाने में मदद की। उन्होंने बताया कि कैसे एक रात की शूटिंग के दौरान उन्हें और करिश्मा को एक खंभे से बांध दिया गया था और कहा,'रात के खाने का ब्रेक था और हम अभी भी बंधे हुए थे। सबने हमारे साथ मजाक करने की योजना बनाई थी। सब लोग खाने के लिए चले गए और हम बंधे हुए अकेले रह गए।'

जब दोनों को खोला गया, तो रवीना ने चुप्पी तोड़ते हुए पूछा, "जूस पिएगी?" और करिश्मा ने जवाब दिया, "हां, मुझे बहुत भूख लगी है।" यहीं से उनकी बातचीत शुरू हुई।

Karisma (1)

कहां से शुरू हुआ था विवाद?

साल 2007 में, कॉफी विद करण के एक एपिसोड में, फराह खान ने खुलासा किया कि रवीना और करिश्मा के बीच फिल्म 'आतिश: फील द फायर' (1994) के सेट पर सबसे बुरी लड़ाई हुई थी। उन्होंने कहा,'बहुत समय पहले, मैं करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ 'आतिश' नाम की फिल्म में एक गाने की शूटिंग कर रही थी। उन दोनों के बीच नोकझोंक हो रही थी। वे एक-दूसरे को अपनी विग से मार रही थीं। एक मार रही थी, दूसरी अपनी एड़ी से पैर पटक रही थी। यह काफी बचकाना था। मुझे यकीन है कि अब वे इस पर हंसेंगी।'

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 का ये एपिसोड आप सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल और सोनी लिव (SonyLIV) ऐप पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी की धूम, सैफ से लेकर शरवरी तक; इन सेलेब्स के घर पधारे बप्पा

यह भी पढ़ें- दोबारा शूट होंगे Laikey Laikaa के सीन्स, ठंडे बस्ते में नहीं गई राशा थडानी की फिल्म