दोबारा शूट होंगे Laikey Laikaa के सीन्स, ठंडे बस्ते में नहीं गई राशा थडानी की फिल्म
स्टार किड राशा थडानी की अपकमिंग फिल्म लइकी लाइका को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।

लइकी लाइका फिलम अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
लइकी लाइका की रिलीज में होगी देरी
इस वजह से अटकी राशा थडानी की मूवी
अभय वर्मा संग नजर आएंगी राशा थडानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सालभर पहले आजाद फिल्म से अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इसके बाद राशा की नई फिल्म लइकी लाइका का आधिकारिक एलान हुआ।
लेकिन बीच में ये खबरें सामने आईं कि लइका लाइका शायद ठंडे बस्ते में चली गई। लेकिन अब राशा की लइकी लाइका पर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है, जो ये बताने के लिए काफी है कि ये मूवी बंद नहीं हुई है।
इस वजह से अटकी लइकी लइका
लोगों के सामने कोई गलत उत्पाद सामने आए, इससे बेहतर है कि गलती में सुधार कर लिया जाए। अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी और अभिनेत्री राशा थडानी ने पिछले साल प्रदर्शित फिल्म आजाद से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। फिल्म में अपने डांस और हाव भाव के लिए तो राशा ने खूब सराहना बटोरी, लेकिन फिल्म टिकट खिड़की पर कुछ खास नहीं कर पाई।
यह भी पढ़ें- प्यार, दर्द, धोखा...रवीना टंडन की बेटी का इंटेंस पोस्टर, Laikey Laikaa में इस एक्टर को Kiss करती दिखीं राशा

उसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म श्रीनिवासा मंगापुरम की। अभिनेता अभय वर्मा के साथ फिल्म लइकी लइका उनकी दूसरी हिंदी फिल्म होगी। फिल्म को इस साल की दूसरी छमाही में प्रदर्शित करने की योजना थी। हालांकि, फिलहाल प्रदर्शन को कुछ दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है, क्योंकि फिल्म के कुछ दृश्यों को फिर से शूट करना पड़ रहा है।

सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, एडिटिंग के बाद कुछ दृश्यों को देखने के बाद निर्देशक सौरभ गुप्ता उनसे संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए उन्होंने तय किया की राशा व अभय के साथ फिल्म के वो हिस्से दोबारा शूट किए जाएंगे। राशा और अभय के साथ वो दृश्य शूट किए जा रहे हैं और यह शेड्यूल करीब 20 दिनों का है।
इससे फिल्म के बजट और तय शेड्यूल दोनों पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। फिर भी निर्माता यह चाहते हैं कि दर्शकों तक फिल्म उसी तरह से पहुंचे जैसे निर्देशक सौरभ ने सोचा है।
जोरदार तरीके से हुआ था एलान
मालूम हो कि राशा थडानी और अभय वर्मा की आने वाली फिल्म लइकी लइका को लेकर मेकर्स काफी एक्साइटेड थे और इसके लिए इस मूवी का जोरदार तरीके से एलान भी किया गया था। मेकर्स की तरफ से लइकी लइका के करीब आधा दर्जन पोस्टर्स को भी एक साथ रिलीज किया गया था, जिसकी वजह से लइकी लइका को लेकर काफी बज क्रिएट हुआ था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।