विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी की धूम, सैफ से लेकर शरवरी तक; इन सेलेब्स के घर पधारे बप्पा

Published: Mon, 14 Sep 2026 06:17 PM (IST)

गणेश चतुर्थी का पावन पर्व आज से शुरू हो गया है और हिंदी सिनेमा के सितारों के बीच इसकी धूम देखने को मिल रही है।

बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी का जश्न (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी का जश्न (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. शुरू हुआ गणेश चतुर्थी का पावन पर्व

  2. बॉलीवुड सितारों के घर आए बप्पा

  3. सैफ अली खान ने हाथ से बनाए गणपति

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी का फेस्टिव सीजन सोमवार से शुरू हो गया है। हर साल सभी लोग सितंबर के महीने में पड़ने वाले इस खास त्योहार का इंतजार करते हैं। आम देशवासियों की तरह बॉलीवुड के सेलेब्स भी गणेश चतुर्थी का जश्न धूमधाम से मनाते हैं। 

हर बार की तरह इस बार भी हिंदी सिनेमा जगत में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है और तमाम सितारों के घर पर बप्पा को पधारा गया है। आइए जानते हैं कि किन-किन सेलेब्स ने गणेश चतुर्थी को सेलिब्रेट किया है। 

इन सेलेब्स के घर आए बप्पा

मुंबई में गणेश चतुर्थी का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जाता है। इस आधार पर मायानगरी के सेलेब्स भी इसमें अपनी भागीदारी देते हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए एक स्पेशल ट्वीट शेयर किया है और लिखा है- गणपति बप्पा के आगमन से हर घर में खुशियां और हर दिल में सुकून आए। गणपति बप्पा मोरया।

 

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi पर खूब बजता है शोले के 'गब्बर सिहं' का गाना, 6 सिंगर्स ने मिलकर छेड़ा था सुरों का 'महासंग्राम'

इसके अलावा बी टाउन की लेडी सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा, काजोल और रवीना टंडन जैसी कई अभिनेत्रियों ने फैंस गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं अपने-अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी हैं। रवीना ने अपने घर पर रखे गए गणपति की झलक भी दिखाई है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sharvari 🐯 (@sharvari)

ganesh chaturthi

इतना ही नहीं एल्फा फिल्म से फैंस की दिल जीतने वालीं अभिनेत्री शरवरी वाघ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें उनके साथ उनकी फैमिली भी नजर आ रही है।

saif

दूसरी तरफ गोलमाल 5 कलाकार तुषार कपूर ने अपने घर पधारे गणपति की झलक फैंस के साथ साझा की है। इंडस्ट्री के कई अन्य सितारों ने भी गणेश चतुर्थी को सेलिब्रेट किया है। 

सैफ अली खान ने हाथ से बनाए गणपति

इस गणेश चतुर्थी पर सबसे अधिक चर्चा का विषय अभिनेता सैफ अली खान का नाम हुआ है। सैफ की पत्नी और बी टाउन एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सैफ अली खान द्वारा मिट्टी से बनाई गई भगवान गणेश की प्रतिभा की प्यारी तस्वीर को साझा किया गया है।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh और 'मिर्जापुर' को टक्कर देते हुए कहां पहुंची Haiwaan? तीसरे दिन कितना रहा अक्षय की फिल्म का कलेक्शन