विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कॉन्‍डम' विवाद पर शिल्‍पा शेट्टी ने खुलकर सनी लियोन का किया ऐसे बचाव

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 04 Sep 2015 04:34 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2015 06:11 PM (IST)

सनी लियोन के कॉन्‍डम विज्ञापन पर नेताओं के बयान से विवाद कुछ ज्‍यादा ही बढ़ गया है। अब तक सभी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सनी लियोन के कॉन्डम विज्ञापन पर नेताओं के बयान से विवाद कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। अब तक सभी ने सनी लियोन के खिलाफ ही बोला है, मगर अब शिल्पा शेट्टी ने जोरदार तरीके से उनका समर्थन किया है और नेताओं के बयान को मूर्खतापूर्ण बताया है।

ये क्या...सलमान खान ने कपिल शर्मा को दिया धोखा!

दरअसल, शिल्पा शेट्टी इंडियन मर्चेट चैंबर के लेडिज विंग एग्जिबिशन 2015 में शिरकत करने पहुंची थीं। इसी मौके पर जब उनसे इस विवाद को लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा, 'कुछ बेकार लोग हैं, जो ऐसा सोचते हैं। मुझे नहीं लगता कि ऐसा सभी सोचते हैं। यह बहुत ही मूर्खतापूर्ण बातें है। ऐसी चीजें हर जगह हो रही हैं। हर जगह विवाद भी हो रहे हैं और यह तो सचमुच में मूर्खतापूर्ण बात है कि आप इस पर इतना ध्यान दे रहे हैं।'

तो इस तरह 'फैंटम' की कमाई हो जाएगी 50 करोड़ के पार

शिल्पा शेट्टी ने यह भी कहा, 'मेरे ख्याल से हाथ की पांचों उंगलियां एक जैसी नहीं होतीं। इसलिए सिर्फ सकारात्मक चीजों पर ध्यान दें। मेरी नजर में भारत एक महान देश है, मुझे इससे प्यार है और भारतीय होने पर और दुनिया में कहीं भी अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर मुझे गर्व महसूस होता है।'

इस डेट को रिलीज होगी करण, शरमन, डेजी, जरीन की 'हेट स्टोरी 3'

सनी लियोन के कॉन्डम विज्ञापन पर विवाद तब शुरू हुआ, जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव अतुल कुमार अंजान ने कहा कि उनके इस विज्ञापन के कारण देश में दुष्कर्म की घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।इस पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उनकी बातों का समर्थन किया है। कांग्रेस के एक नेता भी इस मुद्दे पर सनी लियोन के खिलाफ बोलते नजर आ चुके हैं।

बर्थडे पर ऋषि कपूर ने नीतू और रणबीर के साथ ऐसे मनाया जश्न

पॉर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकीं सनी लियोन का भी इस पूरे विवाद पर बयान सामने आ चुका है और एक बार फिर उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा है कि अब तक भारत के लोग उन्हें अपना नहीं पाए हैं। खैर, अब शिल्पा शेट्टी के समर्थन से उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिली होगी। शिल्पा शेट्ठी रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' में अपने साथ हुए नस्लीय भेदभाव और रिचर्ड गेरे के चुंबन विवाद पर भी बोलती नजर आईं। उन्होंने कहा कि हस्तियां हमेशा से ही ऐसे विवादों से घिरी रहती हैं।