विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JFF 2026: कम संसाधनों में कैसे बनाएं शानदार क्वालिटी, शिखर थिएटरवाला ने यंग टैलेंट के लिए शेयर किए खास टिप्स

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:11 PM (IST)

जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में शिखर थिएटरवाला ने सिनेमा और थिएटर के बदलते स्वरूप पर बात की।

शिखर थिएटरवाला ने स्किल्स पर की बात

शिखर थिएटरवाला ने स्किल्स पर की बात

HighLights

  1. थिएटर के बदलते स्वरूप और महत्व पर चर्चा की

  2. जुनून को पेशे में बदलने के तरीके सिखाए

  3. युवाओं को शिखर ने क्या दी सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सिनेमा जगत के लोकप्रिय फेस्टिवल यानी जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 का आगाज 28 अक्टूबर से मुंबई में हो गया है। जेएफएफ दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा फिल्म मेला है, जो एक शहर से दूसरे शहर घूमता है।

अब इसका कारवां मायानगरी आ पहुंचा है और फिल्म महोत्सव के पहले और दूसरे दिन सिनेमा जगत के तमाम सितारों का जमावड़ा भी यहां देखने को मिला है।

दूसरे दिन मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के बाद एक्टर, डायरेक्टर और कोच शिखर थिएटरवाला ने हमारे बीच शिरकत की। थिएटर आज कितना बदल चुका है और लोग अब इसे कैसे देखते हैं ऐसे कई मुद्दों पर उन्होंने हमसे बात की। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

jagran_filmfestival_1792586531_4012829128097139589_58242159296

शिखर ने बच्चों को सिखाए स्किल्स

शिखर अभिनय और फिल्म निर्माण से लेकर लेखन, सिनेमैटोग्राफी, साउंड, गायन, नृत्य, AI जैसी रचनात्मक कौशल के लिए लोगों को ट्रेन करते हैं। जागरण फिल्म फेस्टिवल में आकर उन्होंने हमें सिखाया कि कैसे अपने जुनून को पेशे में और अपने कौशल को अवसरों में बदला जा सकता है।

थिएटर आज और कल में कितना अलग है?

इस पर बात करते हुए शिखर ने कहा कि थिएटर का यूज बहुत ज्यादा है क्योंकि वो आपको बहुत सारी चीजें सिखाता है। कम रिसोर्सेट में आप कितनी ज्यादा क्वलिटी का काम कर सकते हैं वो सिखाता है। एक तरीके से ये ओवरऑल डेवलेपमेंट है। फिर इसे आप कहां-कहां और कैसे यूज करते हैं ये आपके ऊपर है। आप उसे सिनेमा में, एक्टिंग में, वॉइस ओवर में कैसे यूज कर रहे हैं ये आपके ऊपर है।

आने वाले यंग टैलेंट को आप क्या एडवाइस देना चाहेंगे?

मेरी दो एडवाइसेज हैं। सबसे पहले तो यही कहूंगा कि आप हर फॉर्म ऑफ स्टोरी टेलिंग को समझे और रिजिड होना बंद करें कि मुझे यही करना है और ये नहीं करना। आप जब सबकुछ समझेंगे तभी उसे एक फनेल में डालकर देख पाएंगे कि क्या सही है।

यह भी पढ़ें- JFF 2026: 'इससे बड़ा मंच कोई...' जागरण फिल्म फेस्टिवल में बोले मुकेश छाबड़ा; नए एक्टर्स को दी यह खास सलाह

यह भी पढ़ें- Exclusive: जागरण फिल्म फेस्टिवल में Amole Gupte ने बांधा समां, सिनेमा की बारीकियों और बदलते दौर पर की खुलकर बात