विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म धड़कन में शिखा करेंगी दिलों की धड़कनों को तेज

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 06:18 PM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2017 08:55 PM (IST)

भोजपुरी फिल्म धड़कन बन रही है जिसमें एक्ट्रेस शिखा मिश्रा और एक्टर पवन सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

फिल्म धड़कन में शिखा करेंगी दिलों की धड़कनों को तेज
फिल्म धड़कन में शिखा करेंगी दिलों की धड़कनों को तेज

मुंबई। चंचल और चुलबुली एक्ट्रेस शिखा मिश्रा फिल्म धड़कन में काम कर रही हैं। यह बॉलीवुड फिल्म धड़कन की सिक्वेल नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्म है।

एक्ट्रेस शिखा मिश्रा फिल्म धड़कन में अपनी एक्टिंग से सबकी धड़कनों को तेज करने वाली हैं। अगर आपको लग रहा है कि, यह अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा की धड़कन फिल्म धड़कन की सीक्वेल है तो आप गलत हैं। दरअसल, भोजपुरी फिल्म धड़कन की शूटिंग चल रही है। यह रोमांटिक फिल्म है जिसके एक सीन में शिखा को हल्दी लगती है। यह सीन काफी रोमांटिक तरीके से शूट किया गया है जो अॉडियंस की धड़कनों को जरुर तेज कर देगा। आपको बता दें कि, मुख्य भूमिका में शिखा के साथ पवन सिंह हैं। अक्षरा सिंह, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, अयाज खान, देव सिंह, जसवंत कुमार और सागर पाण्डेय भी फिल्म में दिखाई देंगे।

Exclusive एक बार फिर इस बर्थडे पार्टी में एक छत के नीचे दिखाई दिए अर्जुन और मलाइका

भोजपुरी फिल्म धड़कन बन रही है जिसमें एक्ट्रेस शिखा मिश्रा और एक्टर पवन सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।