Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonakshi Sinha की शादी पर Luv की पोस्ट के बाद Shatrughan Sinha ने बेटी और दामाद को बताया- 'मेड फॉर ईच अदर'

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 07:16 PM (IST)

    Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal की शादी बी-टाउन की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही है। कहा जा रहा था कि इस शादी से सोनाक्षी का परिवार खुश नहीं है। भाई लव सिन्हा (Luv Sinha) भी इस शादी में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए इसकी वजह भी बताई थी। अब पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी-दामाद के लिए पोस्ट किया है।

    Hero Image
    शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी और जहीर को बताया मेड फॉर ईच अदर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिस दिन से सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी हुई है, तभी से दोनों टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। भाई लव सिन्हा का शादी में शामिल न होना और वेडिंग फंक्शन के तुरंत शत्रुघ्न सिन्हा का अस्पताल में भर्ती होना, सिन्हा परिवार किसी न किसी वजह से लाइमलाइट बटोर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा, अभिनेता जहीर इकबाल को पिछले 7 सालों से डेट कर रही थीं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। मगर 23 जून को वह पल आया, जब दोनों ने शादी करने का फैसला किया। सिविल मैरिज के जरिए दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गये। मगर इस शादी के चलते सोनाक्षी को बहुत ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

    लव सिन्हा के पोस्ट के बाद शत्रुघ्न का पोस्ट वायरल

    सोनाक्षी सिन्हा की शादी के दौरान खबर आई थी कि उनका परिवार इससे खुश नहीं है। मगर शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी में शामिल होकर सारी अफवाहों को खारिज कर दिया। मगर लव सिन्हा की गैर-मौजूदगी ने हर किसी को हैरान कर दिया। बीते दिन लव ने इशारों-इशारों में बहन की शादी में शामिल न होने की वजह बताई और अब शत्रुघ्न ने अपनी बेटी और दामाद के लिए एक पोस्ट कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए भाई लव सिन्हा? अब बताई असली वजह- 'ऐसे लोगों के साथ...'

    बेटी और दामाद के लिए क्या बोले शत्रुघ्न?

    शत्रुघ्न सिन्हा ने 2 जुलाई को एक्स पर एक ट्वीट के जरिए अपनी बेटी सोनाक्षी और दामाद जहीर इकबाल को मेड फॉर ईच अदर बताया। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पर लिखा, "सभी को उनके आशीर्वाद, प्यार और हार्दिक बधाई संदेशों के लिए धन्यवाद। लेकिन सबसे ज्यादा दिल छू लेने वाली बधाई महान अरुण शौरी बड़े भाई, राजनेता यशवंत सिन्हा और निश्चित रूप से सबसे योग्य मैग्सेसे पुरस्कार विजेता रवीश कुमार से 'मेड फॉर ईच अदर' कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को मिलीं।"

    Shatrughan Sinha

    सोनाक्षी सिन्हा की शादी के ठीक एक दिन बाद ही शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत खराब हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लव सिन्हा ने बताया था कि उन्हें थोड़ा बुखार था। 

    यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha ने शेयर कीं पति Zaheer संग हनीमून की तस्वीरें, स्विमिंग पूल में सनसेट एन्जॉय करता दिखा कपल