विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonakshi Sinha ने शेयर कीं पति Zaheer संग हनीमून की तस्वीरें, स्विमिंग पूल में सनसेट एन्जॉय करता दिखा कपल

Published: Tue, 02 Jul 2024 06:08 PM (IST)

Sonakshi Sinha शादी के बाद से ही चर्चा में हैं। उन्होंने 10 दिन पहले लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer ...और पढ़ें

सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर संग हनीमून की फोटोज कीं शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर संग हनीमून की फोटोज कीं शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. हनीमून एन्जॉय कर रहीं सोनाक्षी-जहीर
  2. जहीर संग सोनाक्षी की रोमांटिक फोटो
  3. जहीर ने बीवी सोनाक्षी पर लुटाया प्यार

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन के मैरिड कपल में अभी-अभी शामिल हुईं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इस वक्त अपने पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ हनीमून का लुत्फ उठा रही हैं। कुछ दिन पहले ही कपल ने एक प्राइवेट सेरेमनी में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच कपल एक-दूसरे के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की गई थी। इस शादी में सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह आखिर क्यों बहन की शादी में शामिल नहीं हुए। भाई के विवादित बयान के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने हनीमून की तस्वीरें शेयर की हैं।

यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए भाई लव सिन्हा? अब बताई असली वजह- 'ऐसे लोगों के साथ...'

जहीर इकबाल संग सोनाक्षी सिन्हा का हनीमून पल

हीरामंडी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति जहीर इकबाल के साथ हनीमून एन्जॉय करते हुए कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किये हैं। एक वीडियो में कपल ऊंची बिल्डिंग के ऊपर बने स्विमिंग पूल के किनारे एक खूबसूरत व्यू का लुत्फ उठा रहा है। एक फोटो में एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत सनसेट की झलक दिखाई है। 

Sonakshi Zaheer

Sonakshi Zaheer

पति के साथ रोमांटिक हुईं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ रोमांस करते हुए भी तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में कपल स्विमिंग पूल में है और सोनाक्षी ने अपने हाथ में जूस लिया है। वह पति के कंधे पर हाथ रखकर दूसरी ओर देख रही हैं, जबकि जहीर की नजर कैमरे की ओर है। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा है, "खूबसूरत सनसेट।" इसी फोटो को जहीर ने रीशेयर करते हुए लिखा, "मैं उससे ज्यादा कुछ और खूबसूरत देख रहा हूं।"

एक और फोटो में स्विमिंग पूल में जहीर इकबाल ने अपनी लेडी लव सोनाक्षी को गोद में उठाया हुआ है। जहीर ने इंस्टाग्राम पर एक और फोटो के साथ कन्फर्म किया है कि शादी के बाद दोनों वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।

Sonakshi Sinha Honeymoob

उन्होंने एक मीम शेयर किया है, जिसके एक साइड में शादी से पहले कपल पतला और शादी के बाद कपल मोटा दिख रहा है।

यह भी पढ़ें- Shatrughan Sinha ने अस्पताल में भाइयों के साथ देखा था T20 विश्व कप का फाइनल, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें