Move to Jagran APP

Shammi Kapoor Birthday: इस वजह से शम्मी कपूर ने की थी दूसरी शादी, पत्नी नीला देवी के लिए ताउम्र रखी थी ये शर्त

अभिनेता शम्मी कपूर हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में से एक रहे थे जो अपनी खास और अलग अदाकारी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्में दीं। शम्मी कपूर का जन्म बॉलीवुड के कपूर परिवार में 21 अक्टूबर 1931 को हुआ था।

By Anand KashyapEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 04:43 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 07:06 AM (IST)
पत्नी नीला देवी के साथ बॉलीवुड अभिनेता शम्मी कपूर- तस्वीर : Instagram: perpetualshammikapoor

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता शम्मी कपूर हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में से एक रहे थे जो अपनी खास और अलग अदाकारी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्में दीं। शम्मी कपूर का जन्म बॉलीवुड के कपूर परिवार में 21 अक्टूबर 1931 को हुआ था। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर हिंदी सिनेमा के न केवल शानदार कलाकार थे बल्कि बेहतरीन फिल्मकार भी थे।

loksabha election banner

शम्मी कपूर के बचपन का नाम शमशेर राज कपूर था। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण उनकी बचपन से ही अभिनय की ओर रूचि रही है। उन्होंने पिता के पृथ्वी थिएटर में अभिनय के गुन सीखे इसके बाद शम्मी कपूर ने फिल्म 'जीवन ज्योति' से बॉलीवुड में कदम रखा। पहली ही फिल्म में दर्शकों ने उनके अभिनय को पसंद किया। शम्मी कपूर ने ब्लैक एंड व्हाइट के अलावा कई कलर फिल्मों में काम किया।

उन्होंने लैला मजनू, नकाब, तुमसा नहीं देखा, रात की रानी और बसंत जैसी कई ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में काम किया। फिल्म जंगली शम्मी कपूर की पहली कलर फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने प्रोफेसर, राजकुमार, बह्माचारी, प्रिंस और अंदाज जैसी कई कलर फिल्मों में काम किया। शम्मी कपूर आखिरी बार अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी।

फिल्मों के अलावा शम्मी कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे। पूरी फिल्मी करियर में उनका नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा था। शम्मी कपूर ने अपने पांच दशक के लंबे करियर में लगभग 200 फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री मुमताज जब 18 साल की थीं तभी शम्मी कपूर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। मुमताज भी शम्मी से प्यार करती थीं। शम्मी चाहते थे कि वो अपना फिल्मी करियर छोड़कर उनसे शादी कर लें, लेकिन मुमताज ने इनकार कर दिया। तब कपूर खानदान की बहुएं फिल्मों में काम नहीं कर सकती थीं।

इसके बाद शम्मी कपूर ने अपनी उम्र से बड़ी अभिनेत्री गीता बाली से घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। लेकिन, 1965 में चेचक की वजह से गीता बाली की मृत्यु हो गई जिसका शम्मी को गहरा झटका लगा। उन्होंने अपने आप पर ध्यान देना छोड़ दिया। वजन बहुत बढ़ गया और इससे बतौर हीरो उनका करियर भी प्रभावित हुआ। पहली पत्नी की मौत के बाद घर वालों ने शम्मी कपूर पर दूसरी शादी का दबाव बनाया क्योंकि शम्मी के बच्चे छोटे थे।

शम्मी मान गए और गीता की मौत के चार साल के बाद उन्होंने नीला देवी से शादी कर ली। लेकिन, शम्मी ने नीला जोकि एक राजशाही परिवार से थीं उनके सामने यह शर्त रखी कि वह मां नहीं बनेंगी, उन्हें गीता के बच्चों को ही पालना होगा। नीला देवी शम्मी के इस शर्त को मान लीं। वह ताउम्र मां नहीं बनी और गीता के बच्चों को ही अपना माना। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.