विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

47 साल की Shamita Shetty को मिला नया प्यार, कौन है वो जिसे डेट कर रही हैं शिल्पा की बहन?

Published: Wed, 04 Feb 2026 03:22 PM (GMT+05:30)

शमिता शेट्टी ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इसी बीच जन्मदिन के मौके पर उन्हें एक खास शख्स ने बधाई दी है, जिसके बाद ये चर्चा हो रही है कि क्या शमिता शेट्टी को दोबारा से प्यार मिल गया है? 

47 साल की शमिता शेट्टी को फिर मिला प्यार?

47 साल की शमिता शेट्टी को फिर मिला प्यार?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं कि प्यार उम्र के किसी भी पड़ाव पर मिल सकता है। अक्सर सिनेमा में ऐसी कहानियां देखी और पढ़ी गई हैं, जहां स्टार्स और उनके प्यार की दास्तां उम्र के अलग-अलग पड़ावों पर नजर भी आई है और अब लीजिए कहा जा रहा है कि, जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को प्यार मिल गया है। क्या है ये पूरी खबर आइए आपको बताते हैं....

किसे डेट कर रही हैं शमिता शेट्टी?

शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेट किया है। इस जन्मदिन को शमिता ने अपने खास दोस्तों और परिवारवालों के साथ मनाया है। शिल्पा शेट्टी ने भी अपने बहन के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट किया था। वहीं एक और शख्स ने शमिता को जन्मदिन की बधाई दी है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि दीपेश शर्मा (Deepesh Sharma) हैं, जिन्होंने बड़े खास अंदाज में शमिता को बर्थडे विश किया है। 

यह भी पढ़ें- 'रहमान डकैत' के वायरल मूव्स की दीवानी हुईं शिल्पा शेट्टी, Dhurandhar के गाने पर दिल खोलकर किया डांस

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Deepesh Sharma (@deepeshsofficial)

सबसे पहले आप दीपेश का वो पोस्ट देखिए जो उन्होंने शमिता के बर्थडे पर पोस्ट किया है। दीपेश ने अपने पोस्ट में अपनी और शमिता की कुछ बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। दीपेश ने कैप्शन में लिखा कि, जन्मदिन की शुभकामनाएं हमेशा मुझे हंसाना वाली। जो मेरी हर कहानी को जानती है और फिर भी टिकी रहती है, लव यू शैमस्टर (शमिता)। उन्होंने साथ में रेड हार्ट इमोजी बनाए।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Deepesh Sharma (@deepeshsofficial)

इस बर्थडे पोस्ट के बाद से हर तरफ कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि शमिता और दीपेश (Shamita Shetty Dating) दोनों ने ही इस पर कुछ रिएक्ट नहीं किया है।

कौन हैं दीपेश शर्मा?

शमिता शेट्टी का नाम जिन दीपेश शर्मा के साथ जुड़ रहा है वो एक टेक्नो आर्टिस्ट हैं। शमिता के बर्थडे सेलिब्रेशन का अब दीपेश अब हिस्सा रहे हैं, तो ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या वाकई में दोनों सिर्फ दोस्त हैं या फिर दोस्ती से ज्यादा इन दोनों का रिश्ता है। वहीं इस सेलिब्रेशन में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और शमिता के कुछ खास दोस्त हिस्सा रहे थे।

shan

आपको बता दें कि दीपेश से पहले शमिता शेट्टी राकेश बापट के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। दोनों का रिश्ता बिग बॉस के घर से शुरू हुआ था। इसके बाद राकेश और शमिता का ब्रेकअप भी हो गया। शमिता ने फिल्म मोहब्बतें से डेब्यू किया था और इसके बाद वह कई फिल्मों जैसे फरेब, कैश, बेवफा और जहर समेत में नजर आईं।

यह भी पढ़ें- महाकाल के दर पर पहुंचे सितारे : शिल्पा-शमिता शेट्टी ने देखी शयन आरती, आशीष विद्यार्थी ने भी लिया बाबा का आशीर्वाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।