Bigg Boss 18: आते ही Shalini Passi ने किया घरवालों की नाक में दम, ईशा-Vivian सब इशारों पर घूमते आए नजर
बिग बॉस 18 का ड्रामा और भी रंगीन होता जा रहा है। इस बार घर में एंट्री हुई शालिनी पासी की। घरवालों के बीच आते ही उन्होंने अपने नखरे दिखाना शुरू कर दिया। उन्होंने ऐसी ऐसी डिमांड रखी कि सब उनके कदमों में आ गए। किसी से जूस मंगाया तो किसी से मच्छरदानी लगवाई। शालिनी का इंतजाम घर में तगड़ा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काम से ज्यादा अपनी स्टाइल के लिए जानी जाने वाली शालिनी पासी (Shalini Passi) की बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में एंट्री हो चुकी है। फैबुलस लाइफ वर्सेज बॉलीवुड वाइफ से सुर्खियां बटोरने वाली शालिनी ने अब सीधे छोटे पर्दे का रुख किया। शालिनी सलमान खान के शो की मेहमान बनी हैं जिससे ये तय है कि शो में ग्लैमर का भी तड़का लगने वाला है।
शो में गेस्ट के तौर पर आईं शालिनी पासी?
ये एपिसोड 6 दिसंबर को रात 10 बजे टेलीकास्ट होगा। इसका एक प्रोमो हाल ही में कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर रिलीज किया गया। शालिनी ने आते ही घरवालों ने उनका स्वागत किया वहीं साथ में वो उनके नखरे भी उठाते दिखे। घरवालों के सामने शालिनी ने तरह-तरह की डिमांड रखी और मच्छर की शिकायत कर उनसे अपने लिए मच्छरदानी तक लगवा लिया। वैसे ये बात अभी क्लियर नहीं है कि शालिनी बिग बॉस में बतौर गेस्ट आई हैं या ये उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री है। दरअसल उनका नाम काफी समय से चर्चा में था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: कंटेस्टेंट्स को गले लगकर फूट-फूटकर रोई Shalini Passi, बताया कौन हैं उनकी तरह पॉजिटिव?
Journalist reminds Rajat Dalal of an FIR. And Avinash, Rajat & Vivian aggressively CHARGED on Digvijay.pic.twitter.com/km5t9cPhFM
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) December 5, 2024
घर में आते ही दिखाए नखरे
प्रोमो में शालिनी एक हॉट कॉफी की डिमांड करती हैं जोकि कूल्ड हो रूम ट्रेंपरेचर पर। कंटेस्टेंट शालिनी से उनकी सुंदरता का राज पूछते हैं। इस पर शालिनी कहती हैं कि मैं स्ट्रेस नहीं लेती बल्कि दूसरो को देती हूं। वहीं बिग बॉस की आवाज से वो डर जाती हैं और कहती हैं कि आज तक मुझसे किसी ने इतनी तेज आवाज में बात नहीं की। पहले ये लग रहा था कि शालिनी कुछ समय के लिए घर में एंट्री मारेंगी लेकिन जिस तरह से घरवाले उनके लिए इंतजाम कर रहे हैं उससे ऐसा लग रहा है कि वो लंबे समय के लिए यहां टिकने वाली हैं।
अभी कौन-कौन है शो का हिस्सा
शो में फिलहाल विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोडकर, रजत दलाल, ईशा सिंह, शुतिका अर्जुन, दिग्विजय सिंह राठी, एडिन रोज, सारा अरफीन खान, चुम दरंग, तजिंदर बग्गा,यामिनी मल्होत्रा और कशिश कपूर कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हैं। बिग बॉस 18 कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है और इसे JioCinema पर भी स्ट्रीम किया जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।