विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 मिनट में ही थिएटर्स से उतर गई थी Shakti Kapoor की फिल्म, 44 साल पहले आई थी सिनेमा की महा फ्लॉप

Published: Sun, 21 Jun 2026 02:38 PM (IST)

44 साल पहले वेटरन एक्टर शक्ति कपूर की एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जो सिनेमाघरों में महज 15 मिनट तक ही चली थी।

शक्ति कपूर की महा फ्लॉप (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

शक्ति कपूर की महा फ्लॉप (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. शक्ति कपूर की महा फ्लॉप फिल्म कौन सी

  2. 44 साल पहले रिलीज हुई थी ये डिजास्टर

  3. अभिनेता को हुआ था गलती का एहसास

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शक्ति कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक है, जो फेमस विलेन किरदारों के लिए फेमस हैं। लेकिन एक फिल्म ऐसी भी रही, जिसमें उन्होंने लीड एक्टर का रोल प्ले किया था। हालांकि, शक्ति की वह मूवी बॉलीवुड की सबसे डिजास्टर फिल्मों में से एक साबित हुई। 

थिएटर्स में महज 15 मिनटों के भीतर-भीतर उस फिल्म को उतार दिया गया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि 44 साल पहले आई शक्ति कपूर की वह महा फ्लॉप कौन सी मूवी थी। 

शक्ति कपूर की महा फ्लॉप

शक्ति कपूर के करियर में एक दौर ऐसा आया था कि फिल्ममेकर्स उन्हें सिर्फ एक विलेन रोल एक्टर के तौर पर अप्रोच करने लगे थे। लेकिन शक्ति इस मिथक को तोड़ना चाहते थे और दुनिया को ये दिखाना चाहते थे कि वह लीड हीरो का किरदार भी प्ले कर सकते हैं। साल 1982 में आई फिल्म जख्मी इंसान में शक्ति कपूर ने ऐसा करके भी दिखाया। लेकिन ये दांव शक्ति पर भारी पड़ गया और फिल्म बुरी तरह पिट गई। 

यह भी पढ़ें- लड़की का दुपट्टा खींच रहे थे Shakti Kapoor, देखते ही माता-पिता ने उठा लिया था ये कदम; कहा- 'तुम गुंडे...'

shakti kapoor zakhmi insaan

जख्मी इंसान की असफलता को लेकर शक्ति कपूर ने एक बार पावरफुल ह्यूमंस को दिए इंटरव्यू में कहा था- फिल्म का नाम जख्मी इंसान था। इसने मुझे, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, डिस्ट्रीब्यूटर और दर्शकों सहित सभी को जख्मी कर दिया था।

shakti kapoor zakhmee insaan

हमारी ये फिल्म 12 बजे थिएटर्स में लगी और 12:15 बजे हटा दी गई। यह सिर्फ 15 मिनट में ही उतर गई। इतनी बड़ी फ्लॉप निकली थी यह फिल्म कि इसके बाद मैंने कभी हीरो का रोल करने की हिम्मत नहीं की। 

इस तरह से शक्ति कपूर ने फिल्म जख्मी इंसान के फेलियर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस मूवी में शक्ति के अलावा जावेद खान, रामा विज और भरत कपूर जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया था।

शक्ति कपूर की 700 से अधिक फिल्में

बतौर अभिनेता शक्ति कपूर ने हिंदी सिनेमा में 5 दशक से ज्यादा लंबा सफर तय किया है और इस आधार पर उन्हें वेटरन एक्टर के तौर पर जाना जाता है। अपने इस शानदार एक्टिंग करियर में उन्होंने 700 से अधिक मूवीज में काम किया है, जिसमें हिंदी भाषा सहित अन्य कई भाषाओं की फिल्में शामिल हैं। शक्ति कपूर का ये रिकॉर्ड सिनेमा जगत में अटूट माना जाता है।

यह भी पढ़ें- 'मैं लीगल एक्शन...' अपनी मौत की झूठी खबर पर भड़के Shakti Kapoor, वीडियो जारी कर दिया संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।