विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shakti Kapoor Dance Video: श्रद्धा कपूर के गाने पर शक्ति ने मारा 'ठुमका', यूजर बोले- नंदू सबका बंदू

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 22 Feb 2023 02:19 PM (IST)

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) जल्द फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkar) में नजर आने वाली हैं। इन ...और पढ़ें

show me the thumka, Shraddha Kapoor, Shakti Kapoor, Shakti Kapoor Dance Video, Shakti Kapoor Dance, Shakti And Shraddha Kapoor Dance
show me the thumka, Shraddha Kapoor, Shakti Kapoor, Shakti Kapoor Dance Video, Shakti Kapoor Dance, Shakti And Shraddha Kapoor Dance

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Shakti Kapoor Dance Video: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkar) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को इस मूवी का नया गाना शो मी द ठुमका (Show Me The Thumka) रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब इस गाने पर हर कोई अपनी कमर मटका रहा है। ऐसे में श्रद्धा कपूर के पापा यानी एक्टर शक्ति कपूर कैसे पीछे रह सकते थे।

शक्ति कपूर ने किया शो मी द ठुमका

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पापा शक्ति कपूर संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे एक्टर बेटी के गाने पर फुल मजे करते नजर आ रहे हैं। शक्ति कपूर के 'ठुमका' वाले वीडियो में श्रद्धा पूछती हैं- बापू ठुमका लगा रहे हो? इस पर एक्टर कहते हैं- ठुमका लगाया नहीं जाता, मारा जाता है। फिर वो बोलते हैं- मारो ठुमका। फिर एक्ट्रेस भी खुशी से चिल्लाती हैं- मारो ठुमका। इस क्लिप को शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा- हैशटैग मारो ठुमका, जिसके अच्छे ठुमका होंगे, उसको वह स्टोरी पर लगाएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

वीडियो देख यूजर्स ने किया कमेंट

इस वीडियो को देखने के बाद सबके रिएक्शन्स भी आए। टाइगर श्रॉफ ने लिखा- दिग्गज। एक ने लिखा- जिस तरह से ये बापू कह रह है, वो बहुत प्यारा है। एक्ट्रेस के भाई सिद्धांत कपूर ने लिखा- हे भगवान.. सबसे अच्छा वीडियो। एक ने लिखा- नंदू सबका बंदू।

फिल्म में ये स्टार्स भी आएंगे नजर  

तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर कपूर के साथ फीमेल लीड में श्रद्धा कपूर हैं। इनके अलावा फिल्म डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर और आयशा रजा मिश्रा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। तू झूठी मैं मक्कार के साथ स्टैंड अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी अपनी फिल्मी पारी शुरू कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Subi Suresh Death: 41 साल की उम्र में एक्ट्रेस सुबी सुरेश ने दुनिया को कहा अलविदा

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt Private Photo: मुंबई पुलिस ने आलिया भट्ट से कहा- जिम्मेदारों के खिलाफ दर्ज करवाएं शिकायत