विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shaitaan Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आया 'शैतान', एक हफ्ते में कर दिखाया ये कमाल

Published: Fri, 15 Mar 2024 08:30 PM (GMT+05:30)

Ajay Devgn की फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रही है। इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में ...और पढ़ें

शैतान ने एक हफ्ते में वर्ल्ड वाइड कर ली इतनी कमाई / फोटो- Instagram
शैतान ने एक हफ्ते में वर्ल्ड वाइड कर ली इतनी कमाई / फोटो- Instagram

HighLights

  1. शैतान लेकर आया बॉक्स ऑफिस पर सुनामी
  2. वर्ल्डवाइड एक हफ्ते में किया इतना बिजनेस
  3. शैतान को अब योद्धा का करना होगा सामना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Worldwide Collection Day 7: अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है। इंडिया में जिस रफ्तार से ये फिल्म भाग रही है, उससे दोगुनी रफ्तार से ये मूवी वर्ल्ड वाइड कमाई कर रही है। इंडिया के साथ-साथ अजय देवगन की फिल्म शैतान के लिए क्रेज साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की सराहना के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर फुल प्रॉफिट हो रहा है। महज सात दिनों के अन्दर ही शैतान ने दुनियाभर में एक बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है।

शैतान ने दुनियाभर में एक हफ्ते में किया ये कमाल

अजय देवगन के लिए पिछले कुछ साल बॉक्स ऑफिस के नजरिये से अच्छे नहीं गए। बीते साल उनकी फिल्म 'भोला' से लोगों को काफी उम्मीद थी, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज बिजनेस कर पाई। इन फिल्मों के अपोजिट शैतान का शुरुआती बज काफी कम था, लेकिन जैसे ही फिल्म थिएटर में आई, तो ये ऐसी सुनामी लायी कि सभी फिल्मों का खाता लगभग बंद होने को आया है।

यह भी पढ़ें: Shaitaan Day 8 Box Office: पीछे हटने को तैयार नहीं 'शैतान', 8वें दिन हुई बंपर नोटों की बारिश

पांच दिनों में ही शैतान ने दुनियाभर में 100 करोड़ की कमाई कर ली थी। अब सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने एक वीक के अंदर ही 115 करोड़ कमा लिए हैं।

शैतान ने एक दिन में वर्ल्डवाइड किया इतना बिजनेस

शैतान की गुरूवार की कमाई की बात की जाए तो इस फिल्म ने दुनियाभर में परसों यानी कि बुधवार को जहां 8 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था, तो वहीं गुरूवार को इस फिल्म में एक दिन में 7 करोड़ रुपए कमाए हैं। ओवरसीज मार्केट में अजय देवगन और आर माधवन स्टारर इस फिल्म ने एक हफ्ते में 21 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है।

इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल-370 और क्रैक जैसी फिल्मों का दम निकाल दिया है। अब शैतान की बॉक्स ऑफिस पर लड़ाई योद्धा से होने वाली है।

यह भी पढ़ें: Shaitaan Day 7 Box Office Report: फर्स्ट वीक टेस्ट में पास हुई 'शैतान', 7वें दिन कमाई से मचा दिया गदर