शाहरुख को इस उम्र में आया शादी का ऑफर, दिलचस्प अंदाज में दिया जवाब
बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो शाहरुख खान का जलवा आज भी बरकरार है। इस बात का अंदाजा इस बात ये लगाया जा सकता है कि एक लड़की ने उन्हें शादी का ऑफर दे दिया है।
नई दिल्ली। शाहरुख खान आज बेशक 50 साल के हो गए हैं लेकिन लड़कियों के बीच उनका क्रेज अभी भी पूरी तरह से बरकरार है। कोई लड़की उनसे अपने प्यार का इजहार करती है, तो लो अब तो एक लड़की ने उन्हें शादी का भी ऑफर दे दिया है।
दीपिका और रणवीर की सगाई के बाद अब आई ये बड़ी खबर
दरअसल ट्विटर हैंडल #AskSRK सेशन के दौरान जब शाहरुख अपने फैंस से मुखातिव हो रहे थे उसी समय एक लड़की ने अपने पहले ही सवाल में कहा शाहरुख 'विल यू मैरी मी'। यह सवाल पूछा गया था @Atharluvsrk नाम के एक ट्विटर हैंडल से। बस फिर क्या था, शाहरुख ने भी बड़े ही खास अंदाज में इस सवाल का जवाब दिया। शाहरुख ने कहा, 'शादी शादी...कोई भी 'दोस्त' नहीं बने रहना चाहता है क्या??!
Marry marry....doesn't anybody want to be 'friends' anymore??!! https://t.co/lXgwfB8qWD
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 11, 2016
Photos: 'चक दे इंडिया' की कोमल चौटाला का ये हॉट लुक देख रह जाएंगे दंग
बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो शाहरुख ने बड़े ही प्यार के उस लड़की को इनकार कर लिया, लेकिन इससे ये बात तो साबित हो ही जाती है कि किंग खान के लिए आज भी लड़कियों का दिल धड़कता है, तभी को लड़कियां उनसे ज्यातार प्यार के सवाल पर ही बात करती नजर आती हैं।