दीपिका और रणवीर की सगाई के बाद आई अब ये बड़ी खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। सुननें में आ रहा है कि इनका ये रिश्ता जल्द ही शादी को ओर बढ़ने वाला है।
नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिश्ते की चर्चा बॉलीवुड में जमकर हो रही है। हाल ही में खबर आई की दोनों ने सगाई भी कर ली है लेकिन इस खबर की पुष्टि नहीं हो पई। खैर इन सब से इतर खबर अब ये आ रही है कि बॉलीवुड ये लवबर्ड अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
Photos: 'चक दे इंडिया' की कोमल चौटाला का ये हॉट लुक देख रह जाएंगे दंग
'मिस मालिनी' की खबर के मुताबिक दीपिका और रणवीर अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं और वो इसे आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। दोनों के परिवार वालों ने भी इनके रिश्ते को हरी झंड़ी दे दी है। अब बस शादी की शहनाई बजना बाकी है।
पुलकित सम्राट और यामी गौतम के रिश्ते में आया ये नया मोड़
गौरतलब है कि मैड्रिड में आईफा के दौरान दोनों के बीच का प्यार देखनें को मिला था। रणवीर ने इशारों इशारों में उन खबरों पर विराम लगा दिया जिसमें ये चर्चा थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दीपिका और रणवीर की जोड़ी एक बार फिर से संजय लीला भंसासी की अगली फिल्म 'पद्मावती' में देखनें को मिलेगी जैसी की खबरें आ रही हैं। पर्दे की ये हिट जोड़ी रियल लाइफ में भी हर किसी को पसंद आ रही है, अब बस इस खबर के बाद इनके प्रशंसकों को होगा इनकी शादी का इंतजार।